KGF स्टार रॉकी भाई ने दी बड़ी खुशखबरी, पत्नी राधिका पंडित ने दिया बच्चे को जन्म!

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : सभी फिल्म के दीवानों को “केजीएफ 2″ का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन क्या आप जानते हैं। फिल्म में अभिनेता का रोल अदा करने वाले यश उर्फ रॉकी भाई असल जिंदगी में दो बच्चों के पिता है। बता दें कि यश के पिता एक बस ड्राइवर है। लेकिन अभिनेता ने अपने करियर को फिल्म में काम करना ज्यादा बेहतर समझा और आज वे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार है।

New WAP

वहीं KGF की अपार सफलता के बाद रातों रात यश ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। हाल ही में KGF2 का भी टीजर यूट्यूब पर शेयर किया गया था। जिसे लोगों ने कई बार देखाऔर अब सभी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन खुशखबरी की बात तो यह है कि अभिनेता हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं।

उनकी धर्मपत्नी राधिका पंडित ने एक बेटे को जन्म दिया है। खबरों की माने तो बीते सुबह ही राधिका पंडित की बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी हुई है। वहीं अपने पिता बनने की खुशखबरी को अभिनेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को दी। इस दौबारा उन्होंने एक रिकॉर्डिंग साझा की है, जिसमें वह बता रहे हैं कि वह आज कितने खुश हैं। उस रिकॉर्डिंग में उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी को एक नया भाई और उन्हें एक बेटा मिल गया है।

यश और राधिका को साउथ का पावर कपल कहा जाता है। दोनों ने साल 2016 में शादी की थी। साल 2018 में यह कपल पहली बार पेरेंट्स बना। यश की एक बेटी है जिसका नाम आयरा है। KGF2 के आने से पहले अभिनेता ने सभी को ये बड़ी खुशी दी है।

New WAP


Share on