घर से झूठ बोलकर मध्यप्रदेश से मुंबई पहुंचे थे कार्तिक आर्यन, संघर्ष के दिनों में बनाते थे लड़को के लिए खाना

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) इन दिनों लोगों के बीच में काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं उन्होंने भूल भुलैया 2 से लोगों के बीच में अपनी अदाकारी की बड़ी छाप छोड़ी है। ग्वालियर मध्य प्रदेश के रहने वाले कार्तिक आर्यन एक समय में इंजीनियर बनना चाहते थे लेकिन एक टीम का चयन उनके सर पर ऐसा चढ़ा कि उन्होंने घर से झूठ बोलकर मुंबई का रास्ता तय किया।

New WAP

Kartik Aaryan Manish Tiwari

कार्तिक आर्यन के परिवार में लगभग सभी लोग डॉक्टर हैं लेकिन इसके बाद भी उन्हें कुछ अलग ही करना था। पहले उन पर इंजीनियरिंग का भूत सवार हुआ जिसके लिए वे पढ़ाई का बोलकर मुंबई पहुंच गए। लेकिन उनका अचानक मन बदला और एक्टिंग की ओर उन्होंने अपना करियर बनाना चालू कर दिया। लेकिन मुंबई में संघर्ष के दिनों में कार्तिक आर्यन 12 लड़कों के साथ रहते थे और उनका खाना भी बनाया करते थे।

kartik Aaryan New Car1

New WAP

प्यार का पंचनामा फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म ही काफी ज्यादा लोगों को पसंद आई थी उन्हें इसके लिए बेस्ट ऐक्टर का भी अवार्ड दिया गया। इसके बाद कार्तिक आर्यन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ रहे हैं। जिसमें भूल भुलिया 2 का भी नाम शामिल हो गया है। जोकि 200 करोड़ की लिस्ट में शामिल होने वाली है।

Kartik Aryan mclaren gt 1

कार्तिक आर्यन ने साल 2011 में अपने करियर की शुरुआत की और पिछले एक दशक से भी बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। कार्तिक आर्यन आज सभी के पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं। कभी मायानगरी मुंबई में किराए के मकान से रहने वाले कार्तिक आर्यन आज खुद के आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं। आज कार्तिक आर्यन दौलत और शोहरत दोनों ही मामले में किसी से कम नहीं है।


Share on