फिल्मों और प्यार सभी में ही सफल रही करिश्मा कपूर लेकिन फिर भी जीना पड़ रही अकेले जिंदगी

Follow Us
Share on

आज हम बात करना चाहेंगे फिल्मी दुनिया से जुड़ी हुई मशहूर अभिनेत्री की जो आज बॉलीवुड इंडस्ट्री से दुरी बनाए हुए हैं लेकिन जब तक उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में रहते हुए काम किया एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी जिसके कारण आज भी लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं इतना ही नहीं उनके द्वारा कई ऐसी फिल्मों में भी काम किया गया है जिन के गाने आज भी लोगों की जुबां पर बने हुए रहते हैं।

New WAP

karisma kapoor

आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की जिन्होंने 90 के दशक में ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एंट्री मार दी थी और अपने करियर की पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया इतना ही नहीं लोगों ने उनकी अदाकारी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया इसी का नतीजा है कि आज भी उन्हें बेस्ट अभिनेत्री के रूप में पहचाना जाता है।


करिश्मा कपूर ने राजा हिंदुस्तानी जैसी फिल्मों में काम किया है जिसके गाने आज भी सुपर हिट है और लोगों की जुबां पर बने हुए रहते हैं इतना ही नहीं करिश्मा कपूर फिल्म इंडस्ट्री में रहते हुए कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की है लेकिन आज हम उनके जीवन से जुड़ी बातों से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं। बता दें कि 2 बच्चों की मां होने के बावजूद भी करिश्मा कपूर आज अकेली रहती है क्या आप इसके पीछे का राज जानना चाहते हैं चलो आइए आज हम आपको करिश्मा कपूर की लव लाइफ से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें आपको बताते हैं।

New WAP


फिल्म इंडस्ट्री में रहते हुए करिश्मा कपूर का नाम कई अभिनेताओं के साथ में जोड़ा गया लेकिन सबसे पहले करिश्मा का दिल अजय देवगन के ऊपर आया था और इन दोनों का रिश्ता लगभग 2 साल तक चला लेकिन इस दौरान अजय देवगन को काजोल से मोहब्बत हो गई और उन्होंने अभिनेत्री से ही शादी करने का फैसला कर लिया इसके बाद करिश्मा कपूर को अजय देवगन की जिंदगी से बाहर आना पड़ गया।


अजय देवगन से अपना रिश्ता टूटने के बाद अभिनेत्री का दिल अभिषेक बच्चन पर आया और खबरों की मानें तो दोनों का ही यह रिश्ता तकरीबन 5 साल तक चला बात शादी तक पहुंच गई थी क्योंकि दोनों की सगाई हो चुकी थी लेकिन रिश्ते को लेकर करिश्मा कपूर की मां को खासी परेशानी हो रही थी। जिसके कारण करिश्मा की यहां भी रिश्ता अधूरा रह गया वही प्यार में लगातार मिल रहे झटकों को देखते हुए करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी करने का फैसला कर लिया।


लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करिश्मा कपूर संजय कपूर की दूसरी पत्नी थी करिश्मा से शादी करने से पहले उनका एक बार तलाक हो चुका था। अपनी जिंदगी में खुशहाल जीवन बिता रहे हैं दोनों ही पति पत्नी करिश्मा और संजय को बेटी के रूप में पहली बार खुशी मिली फिर साल 2010 में अभिनेत्री ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन अपने बच्चों के साथ करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से दूरी बना ली और आखिरकार दोनों का 2014 में तलाक हो गया कहा जाता है कि इसके पीछे संजय कपूर का अफेयर भी कारण है।

karisma kapoor sanjay kapur


Share on