करीना कपूर का सुशांत सिंह राजपूत को रेटिंग देते हुए वायरल हुआ वीडियो, सुशांत के फैंस में नाराजगी

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को आज 7 महीने पूरे हो गए हैं लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या हुई?, हालांकि अभी भी इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है।

New WAP

वहीं इस मौके पर अब करीना कपूर खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें करीना कपूर खान सुशांत सिंह राजपूत को एक रैकिंग दे रही है। करीना कपूर ने रैकिंग में उन्हें लास्ट में रखा है। जिसके चलते फैंस करीना के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है।

बता दें कि तेजी से वायरल हो रहा वीडियो ‘कॉफी विद करण’ शो का बताया जा रहा है। और इस दौरान वीडियो में करीना के साथ रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस शो को करण जौहर होस्ट करते हैं। और बॉलीवुड के दिग्गज सितारों को शो में बुलाकर उनसे सवाल जवाब किए जाते हैं।

आयोजित हुए इस शो में करण जौहर करीना कपूर खान से सवाल करते है कि वो बॉलीवुड एक्टर को लुक्स के हिसाब से रैकिंग दे। इसके लिए करण जौहर करीना कपूर के सामने पांच एक्टर्स के नाम भी सामने रखते है। जिसमें अर्जुन कपूर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर और सुशांत सिंह राजपूत…

New WAP

वहीं इस सवाल का जवाब देते हुए करीना कपूर नंबर वन पर अर्जुन कपूर को रखती है, सेकंड पर सिद्धार्थ मल्होत्रा, थर्ड पर आदित्य रॉय कपूर और फिर वरुण धवन एंड सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेती है। बता दें कि इस वीडियो में रैंकिंग में सुशांत सिंह को सबसे लास्ट में रखा जाता है। जिसके कारण अब ट्रोलर्स इस वीडियो को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। और अपना घुस्सा जाहिर कर रहे हैं।


Share on