Kareena Kapoor on Laal Singh Chaddha: “मत देखो हमारी फिल्म, तुम लोगो को जबरजस्ती बुलाते है क्या फिल्म देखने”

Follow Us
Share on

Kareena Kapoor on Laal Singh Chaddha: बॉलीवुड में तेजी से उभर रहे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के गुजर जाने के बाद से बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद यानी नेपोटिज्म (Nepotism) पर अब तक की सबसे बड़ी बहस चल रही है। इस बहस में  बॉलीवुड के अधिकांश एक्टर और एक्ट्रेस ने अपने बयान दे दिए हैं। बॉलीवुड की इस तीखी बहस में अब कपूर खानदान भी शामिल हो गया है। कपूर खानदान की बेटी और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म (Nepotism) पर बड़ी बात कही है।

New WAP

करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर तो यह टॉप ट्रेंड में आ गया था, इस वीडियो में वे बरखा दत्त के सवाल का जवाब दे रही हैं। करीना कह रही हैं कि, ऑडियंस स्टार किड्स को बॉलीवुड स्टार बनाते हैं, उन्हें कोई और स्टार नहीं बनाता है। उन्होंने कहा कि, नेपोटिज्म पर अंगुली उठाने वाले लोग इसके लिए ऑडियंस पर भी अंगुली उठाएं कि, नेपोटिस्टिक स्टार कौन बनाता है। आप जा रहे हों ना स्टार किड्स की फिल्में देखने तो मत जाओ, नो बडी हैज फोर्स्ड यू. सो आई डोंट अंडरस्टैंड इट.’ इस ओल्ड टॉपिक पर डिस्कशन करना बेकार है।

New WAP

उनके इस वीडियो पर नेपोटिज्म विरोधी ऑडियंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। कुछ लोगों ने गलत भाषा का भी प्रयोग किया। करीना के इस वायरल हो रहे वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग उनसे सहमत हो रहे हैं तो कई लोगों ने बॉलीवुड में लॉबिंग की भी बात उठाई है। एक ट्विटर यूजर ने करीना के स्टेटमेंट पर कमेंट करके लिखा है कि एरोगेंस में तो बोल दिया, अब देखना ऑडियंस की पावर।


Share on