Kareena Kapoor Birthday: बी टाउन की जानी-मानी अदाकारा करीना कपूर 42 साल की हो चुकी है। हाल ही में उन्होंने 21 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपने जन्मदिन के मौके पर करीना कपूर खान बेहद ही शानदार लुक में नजर आई उन्होंने काफी शानदार वाइट कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें खूबसूरत नजर आ रही थी।
बॉलीवुड बेबो के नाम से मशहूर करीना ने अपने जन्मदिन पर अपने छोटे बेटे जेह से अपना केक कटवाया इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद से ही लगातार सफलता हासिल करने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती है।
बता दें कि दो बच्चों की मां होने के बाद भी आज उनकी लोकप्रियता लोगों के बीच बनी हुई हैं। करीना कपूर आज भी अपनी दमदार अदाकारी के लिए पहचानी जाती है। सामने आई तस्वीरों में दोनों बहने एक साथ नजर आ रही है दोनों ने शानदार सफेद कलर का आउटफिट पहना हुआ है जन्मदिन की तस्वीरों को करीना ने नहीं बल्कि उनकी बहन करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया की स्टोरी पर साझा किया है।
View this post on Instagram
बेबो के जन्मदिन पर उनके परिवार के अलावा उनके चाहने वालों ने भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी है। करीना कपूर का अब तक का फिल्मी करियर पर काफी ज्यादा सफल रहा है। उन्होंने अपने करियर में अनगिनत फिल्मों में काम किया और खूब नाम कमाया है। हाल ही में उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई है। इसके अलावा उनके कई प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं।