टीवी एक्ट्रेस Kanishka Soni ने खुद से रचाई शादी, कहा- विवाह केवल सेक्स के लिए ही नहीं बल्कि…

Follow Us
Share on

Kanishka Soni Marries Herself: मनोरंजन जगत के कलाकार हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। लेकिन इन दिनों टीवी के मशहूर शो दीया और बाती हम की एक्ट्रेस कनिष्का सोनी इन दिनों अपनी अदाकारी के लिए नहीं बल्कि अपने एक फैसले के लिए चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। कनिष्का सोनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने आप से शादी करली है।

New WAP

Kanishka Soni Marriage 1

कनिष्का सोनी का यह वीडियो सामने आने के बाद से ही काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं उनकी इंफॉर्मेशन सामने आने के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। लेकिन उन्होंने अपने आप से शादी करने वाले फैसले को लेकर कहा कि वह यहां तक अपने दम पर पहुंची है। उन्होंने अपने आप को ही सब कुछ माना है।

Kanishka Soni Pavitra Rishta 1

New WAP

वहीं उन्होंने कहा है कि शादी के लिए उन्हें किसी मर्द की जरूरत नहीं है। इसलिए उन्हीने अपने आप से शादी करना सही समझा। वहीं इस तरह अपने आप से शादी की जानकारी सामने आने के बाद से ही उन्हें लगातार लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उन्होंने अब एक वीडियो जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि इंसान शादी केवल संभोग के लिए नहीं कि जाति है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kanishka Soni (@itskanishkasoni)

अदाकारा ने आगे कहा कि शादी के लिए प्यार और विश्वास भी होना जरूरी है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी साफ तौर पर कहा कि वह अपने आप में ही संपूर्ण है। इसलिए उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। अदाकारा की यह पोस्ट सामने आने के बाद से ही काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक तरफ जहां लोग उनकी सोच का सपोर्ट कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी और उन्हें एक बार फिर ट्रोल हो गई हैं।


Share on