ऐसा क्या हुआ कि कंगना की बहन रंगोली ससुराल में खेतों में कर रही काम! बेटा भी कर रहा मदद

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज फिल्म इंडस्ट्री में बड़े मुकाम पर पहुंच गई है। उनकी पहचान उनकी अदाकारी और स्वयं के आचरण के चलते होती हैं। आज कंगना को किसी की पहचान की जरूरत नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं इतने बड़े मुकाम पर पहुंचने के बाद भी कंगना का परिवार साधारण जीवन जीना पसंद करता है।

New WAP

rangoli ranaut

हाल ही में कंगना ने अपने बहन रंगोली की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। जिसमें वे खेतों में लगी गेंहू की फसल की लुनाई करते हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि मुम्बई में BMC द्वारा कंगना की ऑफिस पर की कई कार्रवाई के दौरान रंगोली काफी ज्यादा चर्चा में थी। उन्होंने अपने बहन का पूरा समर्थन किया था और हर पल उनके साथ नजर आई थी।

लेकिन उनकी वायरल हो रही इन तस्वीरों को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इतनी बड़ी स्टार की बहन होने के बाद भी रंगोली इस तरह अपनी जिंदगी जीना पसंद करती हैं। कंगना द्वारा शेयर की गई तस्वीर में बहन रंगोली के साथ उनकी ससुराल वाले लोग भी दिखाई दें रहे हैं। जो खेतों में लगी गेंहू की फसल की लुनाई कर रहे हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इस दौरान रंगोली को कोई पहचान नहीं पाया।

New WAP

रंगोली और पृथु की तस्वीरें देख कर ख़ुशी हुई, जो ससुराल में खेतों ने लुनाई में भाग लेते है, एक बच्चे के रूप में मैं अपनी माँ के साथ खेतों में काम अच्छा लगता है, ख़ुशी है कि पृथ्वी को आनंद मिल रहा है, वही वह यह भी सीखेगा कि सुपरमार्केट में भोजन नहीं बनता है, यह धरती माता की गोद से आता है। वहीं बात करें बॉलीवुड क्वीन अभिनेत्री कंगना रणौत की तो वे दिनों अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी के प्रमोशन में व्यस्त है। लेकिन हाल ही में देश में तेजी बढ़ते कोरोना वायरस के कारण फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। फिर भी कंगना अपने इस टाइम को काफी अच्छे से बिता रही है। और अपनी फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं।


Share on