बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी अदाकारी से ज्यादा अपनी बेबकी के लिए जानी जाती है। कंगना ने पिछले कुछ समय में अपनी बेबाकी के चलते कई दिग्गद लोगों से पंगे लिए है। और वे एक शेरनी की तरह हमेशा मैदान में डटी रहती है। यही कारण है कि उनसे बात करने से पहले लोगों को एक बार सोचना पड़ता है।
लेकिन ऐसा नहीं है अभिनेत्री हमेशा ही इस तरह शेरनी के रूप में ही रहती है। वे सिंपल और शांत जीवन भी जीना पसंद करती हैं। इसका अंदाजा उनकी हाल ही में वायरल हुई। तस्वीरों से भी लगाया जा सकता है। अभिनेत्री पिछले काफी दिनों से अपने घर मनाली में हैं। और वहीं अपने परिवार के साथ लॉकडाउन समय सब के साथ एंजॉय कर रही है।
जैसा कि आप सभी जानते ही है कि कंगना सोशल मीडिया पर काफी समय व्यतीत करती है। और अपने से जुड़ी एक एक्टिविटी को अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने इस बार भी किया है। फ्री समय में कंगना एन्जॉय के साथ घर के बगीचे में भी जमकर पसीना बहा रही है।
बता दे कि हाल ही में कंगना रणौत की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनमें वे अपने घर के बगीचे में नए-नए पेड़ पौधे लगाती हुई नजर आ रही है। अभिनेत्री फ्री समय में मैं अपने घर के बगीचे को सुंदर रूप देने में लगी हुई है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने इन फोटो को शेयर करते हुए। सभी लोगों से पेड़ पौधे लगाने की अपील की है।