अफगानिस्तान से लौटने की खुशी दिखी लोगो के चेहरे पर, बॉर्डर पार करते ही लगे भारत माता की जय के नारे

Photo of author

By Viralsandesh News Desk

एयर इंडिया की फ्लाइट शनिवार को 87 लोगो को लेकर ताजिकिस्तान से दिल्ली पहुंची। जिसमे 2 नेपाली नागरिक भी है। अफगानिस्तान से लौटकर आना ऐसा है जैसे मौत के कुंए से बाहर आए हो,इसी वजह से जब अफगानिस्तान से लोग भारत पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। काबुल की सीमा जैसे ही पार हुई विमान में बैठे लोगो ने भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। विदेश मंत्रालय की और से प्रवक्ता अरिंदम बांगची ने इसपर एक ट्वीट करते हुए कहा कि जुबिलेंट अपने घर की यात्रा पर निकल पड़े है।

New WAP

Air india plan reached delhi

अरिंदम बागची जो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता है उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी की ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हमारे दूतावास के द्वारा अफगान में जितने भी हमारे लोग फंसे हुए है उनकी सहायता की जा रही है। काबुल से भारतीय वायुसेना के विमान से इन लोगो को निकाला गया था।फिर ताजिकिस्तान से एयर इंडिया के वायुयान से उन्हें दिल्ली लाया गया।जैसे ही विमान भारत पहुंचा उसमे सवार सभी यात्री भारत माता की जय के नारे लगाते हुए जश्न मनाने लगे।

अफगानिस्तान से भारत आए एक नागरिक ने बताया कि विमान ने जैसे ही सुरक्षित उड़ान भरी सभी ने भगवान को धन्यवाद देते हुए अपनी जान बचने की खुशी मनाई। बतादे की अफगानिस्तान में लोगो के बीच तालिबान के आतंक से काफी दहशत फैली हुई है। और ये भारतीय नागरिक काबुल में तालिबान से प्रवेश के बस कुछ घंटे पहले ही दिल्ली की फ्लाइट में बैठे थे।और ईश्वर को धन्यवाद करने लगे थे की उनकी जान बच गई।

New WAP

आपको बतादे को अब अफगानिस्तान पर पूरी तरह से तालिबानियों ने कब्जा कर लिया है, और वहां जितने भी इंडियन सिटीजन मौजूद है अब वो सभी अपने वतन को वापिस लौटने की कोशिश में लगे है जिनमे से कई लोग तो भारत आ चुके है पर अब भी कई नागरिक वहां से निकलने की जद्दोजहद में है।इंडियन गवर्नमेंट ने भी उन्हें वापिस अपने वतन वापसी की पूरी तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है,और अब भारत सरकार रोज 2 विमान भेजने की तैयारी में जुटी है।वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर की कोशिश से अमेरिका ने रोज दो भारतीय विमानों की लैंडिंग और उड़ान की मंजूरी भारत को दे दी है जिससे भारत को काफी मदद हो सकती है।

google news follow button