बुरे दौर से गुजर रहे हैं जोधा अकबर फेम ‘लोकेंद्र सिंह’, बीमारी की वजह से गंवाना पड़ा अपना एक पैर

Follow Us
Share on

देश में फैली कोरोना पांडेमिक के कारण कई महीनों तक लॉकडाउन लगाने जैसे हालात पैदा हो गए थे ऐसे में सभी को घर से ना निकलने की सलाह सरकार द्वारा लगातार दी गई। ऐसे में छोटे और बड़े सभी काम बंद हो गए और लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई। इस दौर में लोगों ने काफी परेशानियों का सामना किया है। बहुत से लोग तो ऐसे हैं जो इस हालात से संभल गए लेकिन कईयों ने अपना बहुत कुछ खो दिया और आज भी वे पाई पाई के मोहताज है।

New WAP

Lokendra Singh Jodha Akbar

आज हम एक ऐसे ही मनोरंजन दुनिया के कलाकार की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने अच्छे दौर में लोगों को इंटरटेन किया है। लेकिन आज वे काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण उनकी नौकरी चली गई और आज वे पाई पाई के मोहताज हो गए हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं मनोरंजन दुनिया के कलाकार लोकेंद्र सिंह की जो आज काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। छोटे पर्दे के कई सीरियल में नजर आ चुके लोकेंद्र लॉकडाउन के दौरान अपना एक पैर भी गंवा चुके हैं। उन्हें डायबिटीज की समस्या थी जिसके कारण उन्हें अपना एक पैर कटवाना पड़ा।


हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान लोकेंद्र सिंह ने अपने बुरे दौर के बारे में बताते हुए कहा कि कोरोना के दौरान उन्हें काम मिलना बंद हो गया जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा मन में तनाव इतना ज्यादा बढ़ गया कि उनका डायबिटीज लेवल कंट्रोल नहीं हुआ और इन्फेक्शन इतना ज्यादा बढ़ गया कि उन्हें खुद को बचाने के लिए अपना एक पैर गंवाना पड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से पहले सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन काम ना मिलने के कारण तनाव में रहने लगे थे। यही कारण रहा कि उन्हें अपना एक पैर गवाना पड़ा।

New WAP

लोकेंद्र सिंह के मनोरंजन दुनिया में अपने करियर की बात की जाए तो उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी अपनी अदाकारी दिखाइए इतना ही नहीं उन्होंने टीवी सीरियल जोधा अकबर में भी देखा गया है। लोकेंद्र आपने अब तक के करियर में क्राइम पेट्रोल और सीआईडी जैसे पॉपुलर शो में भी नजर आ चुके हैं। कोरोना से पहले अच्छे दौर से गुजर रहे लोकेंद्र सिंह आज काफी बड़ी परेशानियों में हैं। उनके सामने अभी उनकी काफी जिंदगी बची हुई है।


लेकिन एक पैर गवा देने की वजह से आगे का सफर उनका काफी मुश्किलों भरा होने वाला है। अभिनेता ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि उनके बुरे दौर में इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के उनके पास फोन भी आया करते थे जो उन्हें हमेशा अंदर से मजबूत और मोटिवेट करने का काम किया करते थे कई लोगों ने उनका काफी साथ भी दिया है। लेकिन आज भी काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं।


Share on