SSR के फैंस ने की जन्मदिन की खास तैयारी, सोशल मीडिया पर एक दिन पहले ही दिखा हुजूम!

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले को 7 महीने बीत चुके हैं। लेकिन अभी भी सभी फैंस और अभिनेता के परिवार वाले उनका इंतजार कर रहे हैं। वे आज भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि इतना खुश रहने वाला आम दिखने वाला अभिनेता इस दुनिया को अचानक अलविदा कह गया। वहीं हाल ही में 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन आने वाला है।

New WAP

वहीं सभी फैंस और परिवार वाले इस दिन को सुशांत की पहली जयंती के रूप में खास मनाना चाहते हैं। जिसके लिए उनके चाहने वाले पहले से ही सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। सुशांत के फैंस ने जन्मदिन के एक दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर उनकी यादों को शेयर करना चालू कर दिया है।

पुरानी यादों को किया याद

बता दें कि अभिनेता के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर सुशांत के काम से लेकर उनके जीवन से जुड़ी सभी यादों को पोस्ट किया है। जिसमे उनकी तस्वीरों के साथ उनके कई इंटरव्यू भी शामिल हैं। यूजर्स ने सुशांत के पुराने इंटरव्यू की क्लिप भी साझा की है। जिसमें सुशांत को उनके जीवन और उनके द्वारा सीखे गए पाठों के बारे में बात करते हुए देखा गया।

https://twitter.com/oishi_saarker/status/1351552227454849026

कई लोग अपने परिवार के साथ अपने कीमती पलों को पोस्ट करके अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए भी देखे जा सकते हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “एक सार्थक जीवन वास्तविक होने, दयालु होने, विनम्र होने और एक अच्छे जीवन में दूसरों के जीवन को छूने में सक्षम होने के बारे में है। आपके पास सार्थक जीवन सुशांत था।

New WAP

@itsSSR बधाई दोस्तों 105 बार ट्वीट किया है। “इसे जारी रखें यह SSR BIRTHDAY के लिए सिर्फ एक दिन है।” एक अन्य ने ट्वीट किया, “अभिनय शब्दों की तुलना में जोर से बोलते हैं! और सुशांत ने आपको कई मायनों में साबित किया है। हम सभी आपसे प्यार करते हैं और आप पर सुपर गर्व करते हैं .. SSR BIRTHDAY के लिए एक दिन।”


Share on