वीवो के साथ IPL स्पॉन्सरशिप निलंबन सिर्फ चीन को एक झटका, वित्तीय संकट नहीं – सौरव गांगुली

Follow Us
Share on

टाइटल प्रायोजन आईपीएल के व्यवसायिक राजस्व का अहम हिस्सा है, जिसका आधा भाग सभी आठों फ्रेंचाइजी में बराबर बराबर बांटा जाता है। वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये में (प्रत्येक वर्ष 440 करोड़ रूपए) आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे।

New WAP

सौरव गांगुली ने शैक्षिक किताबों के प्रकाशक एस चंद ग्रुप द्वारा शनिवार को आयोजित वेबिनार के दौरान कहा, ”मैं इसे वित्तीय संकट नहीं कहूंगा। यह महज छोटा सा झटका है।” उन्होंने कहा, ”बीसीसीआई बहुत मजबूत संस्था है – बीते समय में खेल, खिलाड़ियों, प्रबंधकों ने इस खेल को इतना मजबूत बना दिया है कि बीसीसीआई इन सभी झटकों से निपटने में सक्षम है।”

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ”आप अपने अन्य विकल्प खुले रखते हो। यह इसी तरह है जैसे पहली योजना और दूसरी योजना। समझदार लोग ऐसा करते हैं। समझदार ब्रांड ऐसा करते हैं। समझदार कॉरपोरेट ऐसा करते हैं।”

उन्होंने कहा, ”आप इसे एक ही तरीके से कर सकते हो कि आप कुछ समय के बाद पेशेवर रूप से मजबूत हो जाओ। बड़ी चीजें रातों रात हासिल नहीं की जातीं। और बड़ी चीजें रातों रात नहीं चली जातीं। लंबे समय के लिए आपकी तैयारियां आपको नुकसान के लिए तैयार रखती हैं और आपको सफलता के लिए तैयार रखती हैं।”

New WAP

सौरव गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के शुक्रवार को भारत को 2021 पुरुष टी20 विश्व कप के मेजबान बरकरार रखने के फैसले के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ”भारत को 2021 और 2023 विश्व कप की मेजबानी अधिकार दिए गए थे, इसलिए इसमें बड़ा बदलाव नहीं हुआ। हां, कोविड-19 ने सभी को सतर्क रखा, लेकिन यह ऐसा ही है।”


Share on