गरीबों के ‘मसीहा’ सोनू सूद के घर 20 घंटे चली इनकम टैक्स की कार्रवाई, जाने क्या हुआ सर्वे

Follow Us
Share on

जरूरतमंद लोगों के मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद के घर बुधवार को अचानक ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की सर्वे टीम पहुंची थी। जिसने अभिनेता से जुड़े तकरीबन आधा दर्जन दफ्तरों पर छानबीन की, वहीं अब खबर निकल कर सामने आ रही है कि सर्वे टीम द्वारा तकरीबन 20 घंटे तक सर्चिंग की गई। बता दें कि इस दौरान मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की सर्वे टीम द्वारा सोनू सूद के दफ्तरों और उनके घर पर काफी लंबे समय तह सर्वे किया गया।

New WAP

sonu with wife sonali sood 2

मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा किए गए इस सर्वे की संपूर्ण जानकारी निकलकर सामने नहीं आ पाई है कि आखिरकार लोगों के मसीहा कहलाने वाले सोनू सूद के घर अचानक से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम क्यों पहुंची और इस तरह से उनके आदर दर्जन दफ्तरों और घर पर सर्वे क्यों किया गया। अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना के दौरान लगातार जरूरतमंदों की मदद की थी बता दे कि उन्होंने पहली बार लगे लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को खुद के खर्चे पर बसों से उनके घरों तक छुड़वाया था।

अपने इस पहले प्रयास के बाद से लगातार सोनू सूद जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए नजर आए थे उन्होंने लोगों को भोजन से लगाकर अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर तक उपलब्ध करवाए हैं इसके लिए उन्होंने कई टीम का गठन किया था और लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्होंने लोगों की मदद की है। आज भी सोनू सूद जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए नजर आ जाते हैं यही कारण है कि उनकी छवि लोगों के दिलों में एक मसीहा की बन गई।

New WAP

sonu with wife sonali sood 1

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा हाल ही में अभिनेता सोनू सूद को मेंटोरशिप प्रोग्राम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इसके तहत अभिनेता बच्चों को शिक्षा और खेलों के महत्व को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सोनू सूद ने अपने घर अचानक हुई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सर्वे को लेकर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। केजरीवाल सरकार से मिलने के बाद सोनू सूद के घर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।


Share on