किसान आंदोलन में ट्रोल होने लगे ऋतिक रोशन, मजेदार अंदाज में लोग मांग रहे माफ़ी

Follow Us
Share on

किसान आंदोलन में जब से कंगना रनौत ने अपने ट्वीटर से अपने विचार रखे है तब से घ’मासा’न मचा हुआ है। कंगना रनौत और किसान समर्थकों के बीच आज अचानक ऋतिक रोशन ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगे है। लोग उनसे माफ़ी मांग रहे है और उन्हें हिम्मत वाला बता रहे है। आखिर क्यों किसान आंदोलन में ऋतिक रोशन ट्रेंड करने लगे जानने के लिए पड़े पूरी खबर,

New WAP

किसान आंदोलन पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। किसानो की सरकार से बातचीत के बाद भी अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। लेकिन किसान आंदोलन पर कंगना के कमैंट्स लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। अपनी बेबाक रे के मशहूर कंगना सिंगर दिलजीत से भी भीड़ गयी और अभी भी दोनों के बीच ट्विटर पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इससे पहले भी कंगना हिमांशी खुराना और जसबीर जस्सी से पन्गा ले चुकी है।

कंगना से साथ ट्रेंड कर रहे ऋतिक रोशन

दिलजीत से कंगना का घमासान जारी है और बहस अपने सबसे निम्न स्तर पर भी पहुंच गयी है लेकिन कोई भी रुकने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच अचानक ऋतिक रोशन का नाम सामने आने लगा और यूजर्स इस लड़ाई पर खूब मजे ले रहे है। दलअसल कंगना का किसी समय ऋतिक रोशन से गहरा रिश्ता रहा था और दोनों रिलेशनशिप में भी थे। जिसको लेकर यूजर्स ने ट्वीट की बरसात कर दी। ट्वीट में दोनों के रिलेशन को लेकर एक ही बात की जा रही है।

लोग ऋतिक रोशन को बता रहे साहसी

लोगो ने ऋतिक रोशन पर ट्वीट करते हुए लिखा की आप बहुत साहसी व्यक्ति है जिसने कंगना के साथ संबंध रखे थे। हमें आपके लिए दया महसूस हो रही है। कुछ यूजर्स कंगना की हरकतों के लिए ऋतिक रोशन से माफ़ी तक मांग रहे है। कुछ यूजर्स ने लिखा की शायद अब तो ऋतिक रोशन भी पंजाबी बोलना सिख ही गए होंगे। एक यूजर ने लिखा की कंगना और दिलजीत की बहस से ऋतिक रोशन को बहुत मजा आ रहा होगा। लेकिन कुछ लोगो ने ऋतिक रोशन के प्रति दया की भावना जाहिर की।

New WAP

आप सभी जानते ही है की कंगना और ऋतिक रोशन लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहे है और बाद में दोनों अलग हो गए थे। जब दोनों अलग हुए थे तब दोनों के बीच तकरार इतनी अधिक हुई थी की दोनों ने एक दूसरे की कई व्यक्तिगत बातें तक सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। दोनों की तकरार का मामला कई दिनों तक चर्चा का विषय रहा था। इसी को लेकर आज यूजर्स ऋतिक रोशन को खुशनसीब बता रहे है और कह रहे है कि आप सही समय पर बचकर निकल लिए। ऐसी झगड़ालू महिला से जितनी दुरी रहे उतनी ही भलाई है।


Share on