भाई की याद में बहन श्वेता सिंह कीर्ति करने जा रही है यह काम, इमोशनल पोस्ट कर बताया दिल का दर्द!

Follow Us
Share on

14 जून 2020 को बॉलीवुड इंडस्ट्री के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बहुत कम समय में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाने वाले सुशांत महज 34 साल की उम्र में ही इस दुनियां को छोड़ कर चले गए। उनके इस तरह चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर थी।

New WAP

sushant singh painting

लेकिन अभिनेता के इस तरह चले जाने से सबसे बड़ा सदमा उनके परिवार वालों को लगा क्योंकि वे 4 बहनों के इकलौते भाई थे। इतना ही नहीं उनका व्यवहार भी सभी के साथ शुरू से अच्छ रहा। उनका परिवार आज भी उन्हें भुला नहीं पा रहा है। यही कारण है कि उनका परिवार हर मौके पर अभिनेता को याद करता है।

sushant with sister priyanka

New WAP

छोटे पर्दे के सीरियल पवित्र रिश्ता से सभी के दिलों में जगह बनाने वाले सुशांत सिंह ने अपने फिल्मी करियर में बहुत ज्यादा फिल्म में काम नहीं किया। मगर उन्होंने अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया था। उनके द्वारा धोनी और छिछोरे जैसी हिट फिल्में दी है। जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था।


वहीं अब आने वाली 14 जून का दिन उनका परिवार उनकी पहली पुण्य तिथि के रूप में मनाएगा। इसको लेकर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। इतना ही नहीं वे इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए। कुछ अलग करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी भी उन्होंने दी है।


सोशल मीडिया के माध्यम से अक्सर अपने भाई सुशांत सिंह को याद करने वाली उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इस बार भी ट्वीट करते हुए बताया है कि वे अपने भाई की पुण्य तिथि के मौके पर पूरे जून के महीने में अकेले पहाड़ों पर अकेली रहेंगी। वहां इंटरनेट और कॉल सर्विस नहीं होगी। भाई के गुजरने का एक साल शांति में उनकी यादों को संजोकर बिताऊंगी।


Share on