हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप, कपड़े बदलते हुए कमरे में घुस गए और मुझे छुआ’

Follow Us
Share on

मशहूर संगीतकार और रैपर यो यो हनी सिंह हमेशा ही अपने द्वारा गाए गानों के लिए सुर्खियां बटोरते आए है। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट गानों को गाया है जिन्हें लोग सुनना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन इन दिनों वे अपनी पत्नी शालिनी के द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोप के बाद काफी ज्यादा सुर्खियों में है। बता दे कि शालिनी और हनी सिंह ने साल 2011 में पूरे रीति-रिवाज के साथ में शादी की थी।

New WAP

Shalini Talwar Honey Singh Hotel

दोनों की लव स्टोरी भी काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग रही है जहां शालिनी और हनी सिंह स्कूल के समय से ही दोनों एक दूसरे को चाहने लगे थे काफी साल अलग होने के बावजूद भी दोनों के बीच का प्यार कम नहीं हुआ। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों ने आगे चल कर शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन शादी के बाद ही दोनों की जिंदगी एकदम से बदलती चली गई। शालिनी खुद यह खुलासा कर चुकी है कि हनी सिंह का असली रूप उन्होंने हनीमून के दौरान ही देख लिया था। वही हनी सिंह भी इस बात को कह चुके हैं कि उन्हें शादी में कोई इंटरेस्ट नहीं था लेकिन अपने प्यार और वादे के चलते उन्होंने शालिनी से शादी की है।

वहीं अब शालिनी ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाने के बाद हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने अपने ससुर और हनी सिंह के पिता के ऊपर भी संगीन आरोप लगाए हैं। शालिनी का कहना है कि हनी सिंह के पिता द्वारा उन्हें कई बार गलत इरादों से छुआ गया है। उन्होंने कहा कि जब वे अपने रूम में कपड़े बदलती रहती है उस समय अचानक उनके ससुर रूम में आकर उन्हें गलत इरादों से छूते हैं। इस तरह की घटना उनके साथ कई बार हो चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने हनी सिंह के परिवार पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शालिनी का कहना है कि उनके साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जाता था।

New WAP

Yo Yo Honey Singh

बता दें कि अपनी याचिका में शालिनी तलवार ने कई बातों का जिक्र किया है इस दौरान ही उन्होंने बताया कि उनके एक करीबी ने दोनों पति पत्नी को मॉरीशस हनीमून पर जाने के लिए पूरा पैकेज बुक करवाया था। आगे शालिनी ने कहा कि जैसे ही है। मॉरिशस पहुंचे हनी सिंह का असली चेहरा उनके सामने आ गया उन्होंने पहले कभी भी उनके इस तरह के रूप को नहीं देखा था शादी से पहले सब कुछ सही चल रहा था लेकिन शादी होने के बाद हनी सिंह लगातार बदलते जा रहे थे।

उन्होंने अपने हनीमून के दौरान के भी कई राज खोले हैं शालिनी ने बताया कि यो यो हनी सिंह ने हनीमून के दौरान ही अकेला छोड़ कर कहीं चले गए थे। इतना ही नहीं इस दौरान भी हनी सिंह द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई जोर जबरदस्ती भी की गई। इस दौरान ही हनी सिंह ने भी शालिनी से अपनी शादी को लेकर बहुत बड़ी बात बोल दी थी जिसमें शालिनी का दिल तोड़ दिया हनी सिंह ने साफ तौर पर कह दिया था कि वह शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन एक वादे के चलते उन्हें शादी करनी पड़ी।

Honey Singh Father

हनीमून के बाद से ही दोनों के बीच में लगातार रिश्ते खराब होते चले गए। शालिनी ने सिंगर पर यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने बहुत कम समय में ही लोगों के बीच में अपनी बड़ी पहचान बना ली इसके लिए उनको अपने ऊपर काफी घमंड आ गया था और वे उनसे कभी भी अच्छे से बात नहीं करते थे। शालिनी ने बताया कि हनीमून वाले दिन ही हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट करना चालू कर दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उनके पति के दूसरी महिलाओं के साथ में भी संबंध थे।


Share on