हिमा दास के DSP बनने पर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और परेश रावल ने ऐसे दी बधाई!

Follow Us
Share on

भारत की ‘उड़न परी’ कही जाने वाली स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास को हाल ही में असम पुलिस में उप अधीक्षक (DSP) बनाया गया हैं। यहां तक पहुंचने के लिए इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने कई संघर्षों का सामना किया। बता दें कि हिमा दास बेहद ही गरीब परिवार से आती है। लेकिन उन्होंने अपने सपने को साकार करने के लिए इन बातों को कभी अपने पर हाबी नहीं होने दिया। और सफलता प्राप्त कर अपने सपने को आज साकार कर दिखाया है।

New WAP

Athlete Hima Das DSP
Image Source: Google

बॉलीवुड से मिली बधाइयाँ

वहीं उनकी इस उपलब्धि के चलते पूरे देश से बधाईयां दी जा रही है। ऐसे में बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। वहीं इस दौर में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हिमा दास की फोटो शेयर कर बधाई दी। उन्होंने लिखा: मेरी हीरो हिमा दास अब डीएसपी हैं. उन्हें सैल्यूट करता हूं. इसे कहते हैं साहस का प्रतीक !! चलो! आप सब लोग भी इस 21 साल की भारत की बेटी को सैल्यूट करो। जय हिन्द।” अनुपम खेर के इस ट्वीट पर एक्टर परेश रावल ने भी ट्वीट किया।

https://twitter.com/SirPareshRawal/status/1365523815661461507

परेश रावल ने अनुपम खेर के ट्वीट पर रिएक्शन देते हिए लिखा: “ये होता है 21वां साल।” एक्टर ने इस तरह हिमा दास को डीएसपी बनने पर बधाई दी। हिमा दास को जब ये खबर मिली तो उन्हें इसे बचपन का सपना सच होने जैसा बताया। हिमा को नियुक्ति पत्र असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सौंपा जो केंद्र में खेलमंत्री भी रह चुके हैं. एक समारोह में पुलिस महानिदेशक समेत शीर्ष पुलिस अधिकारी और प्रदेश सरकार के अधिकारी उपस्थित थे।

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1365522953195057152

वहीं इतनी बड़ी उपलब्धि को पाने के बाद हिमा दास ने कहा: “लोगों को पता है। मैं कुछ अलग नहीं कहने जा रही। स्कूली दिनों से ही मैं पुलिस अधिकारी बनना चाहती थी और यह मेरी मां का भी सपना था। वह दुर्गापूजा के दौरान मुझे खिलौने में बंदूक दिलाती थी। मां कहती थी कि मैं असम पुलिस की सेवा करूं और अच्छी इंसान बनूं. एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता और जूनियर विश्व चैम्पियन हिमा ने कहा कि वह पुलिस की नौकरी के साथ खेलों में अपना कैरियर भी जारी रखेंगी।

New WAP

Hima Das
Image Source: Google

Share on