जब Hema Malini को सामने देख झिझक गए थे ‘रामायण’ के “रावण” जड़ दिए थे 20 थप्पड़, जाने पूरा किस्सा

Follow Us
Share on

Arvind Trivedi Slapped Hema Malini: 35 साल बाद आज भी रामानंद सागर की रामायण की चर्चा जोर शोर से चलते हैं। बता दें कि आज भी रामायण को टीवी पर देखना लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं आज भी रामायण ट्रेंड पर एक ही नजर आती है। रामायण के कुछ किरदार ऐसे हैं जो हमेशा के लिए अमर हो चुके हैं। जैसे कि भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया जिन्हें आज भी भगवान के नजरिए से ही देखा जाता है।

New WAP

Arvind Trivedi Hemamalini 1

हालांकि इन कलाकारों ने रामायण के अलावा भी कई सीरियल और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरा है लेकिन इन्हें इनके राम और सीता वाले किरदार से ही काफी ज्यादा जाना जाता है आज भी लोगों ने भगवान की तरह ही मानते हैं और जहां भी दिखते हैं उनका आशीर्वाद लेना नहीं भूलते हैं। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में आपको रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी और हेमा मालिनी से जुड़े एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं इसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है।

Arvind Trivedi Hemamalini 2

New WAP

दरअसल अरविंद त्रिवेदी जिन्होंने रामायण में रावण का किरदार निभाते हुए काफी लोकप्रियता हासिल की है और उनका यह किरदार हमेशा के लिए अमर हो चुका है लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने रामायण के अलावा भी कई फिल्मों और शो में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा था। ऐसे ही उन्होंने 70 के दशक में हम तेरे आशिक में भी काम किया था। फिल्म में बतौर अदाकारा हेमा मालिनी और जितेंद्र की जोड़ी देखने को मिली थी। लेकिन इस दौरान का एक किस्सा आज भी चर्चाओं में है।

क्या हुआ था इस दिन

Premsagar Hema Malini

बता दें कि एक सीन के लिए अरविंद त्रिवेदी को अपने समय की टॉप अभिनेत्री हेमा मालिनी को थप्पड़ मरना था। ऐसे में जब अरविंद त्रिवेदी को थप्पड़ मारने को कहा गया तो वह काफी ज्यादा हिचकिचाहट महसूस करते हैं। लेकिन सीन के लिए उन्हें थप्पड़ मारना ही था। ऐसे में उनकी हिचकिचाहट के कारण थप्पड़ वाले टेक को 20 बार दोहराया गया था। इस किस्से का खुलासा रामायण रचेता के बेटे प्रेम सागर द्वारा किया गया था।

खबरों के अनुसार अरविंद त्रिवेदी रामायण में केवट का किरदार करने वाले थे। लेकिन उनका एक्सप्रेशन देख कर उन्हें रावण का किरदार दिया गया। जिसे उन्होंने बहुत अच्छे से निभाया गुजराती फिल्मों से लोगों के बीच में काफी लोकप्रियता हासिल करने वाले अरविंद त्रिवेदी अपने किरदार के लिए हमेशा पहचाने जाएंगे रावण का किरदार है ऐसे तो कई लोगों ने निभाया है लेकिन उनका जैसा किरदार आज तक कोई नहीं निभा पाया है।


Share on