क्या 47 साल की उम्र में कोरियोग्राफर गीता कपूर ने कर ली है शादी, मांग में सिंदूर लगाए दिखी

Follow Us
Share on

बॉलीवुड दुनिया की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। गीता कपूर सुपर डांसर 4 में बतौर जज दिखाई देती है और जिसकी तस्वीरें वह अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं लेकिन इन दिनों गीता कपूर के सुर्खियों में होने की वजह कुछ और ही है। गीता कपूर की फोटो को लेकर उनके फैंस हैरान है और कमेंट करके उनसे सवाल पूछ रहे हैं।

New WAP

Geeta Kapoor Dance Reality Show

दरअसल सभी लोगों को यह जानकारी है कि कोरियोग्राफर गीता कपूर ने आज तक शादी नहीं की है लेकिन कुछ दिनों पहले गीता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें वह लाल सुर्ख रंग की अनारकली सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। हाला की तस्वीरों में गीता कपूर बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही है लेकिन एक चीज जो उनके फैंस की आंखों में खटकी वह है गीता कपूर की मांग में लगा हुआ सिंदूर।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Geetakapur (@geeta_kapurofficial)


गीता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटो शेयर किया उस तस्वीर में गीता कपूर मांग में सिंदूर लगाए हुए दिख रही हैं। गीता कपूर ने जैसे ही यह फोटो अपने फैंस के लिए शेयर किया वैसे ही पोस्ट के कमेंट में प्रश्नों की लाइन लग गई और हर कोई यह पूछते दिखा कि आपने शादी कब कर ली। कुछ फैंस को तो ऐसा लगा जैसे गीता कपूर इस फोटो के माध्यम से अपनी शादी के बारे में जानकारी देने के लिए ही शेयर किया हो।

New WAP

Geeta Kapoor Sindoor in Maang

गीता कपूर के इस पोस्ट पर उनके फैंस काफी उलझन में दिखे, कुछ को यह लग रहा है कि यह मात्र किसी दृश्य के लिए किया गया होगा, तो कुछ को ऐसा लग रहा है कि गीता कपूर ने गुपचुप से शादी कर ली है। हमने कई इंटरव्यू और टीवी शो में गीता कपूर को यह बताते हुए देखा है कि वह शादीशुदा नहीं है लेकिन उनकी इन तस्वीरों को देख कर सभी का दिमाग चकरा गया है। सभी लोग यह जानने को बेकरार है कि उनकी पसंदीदा कोरियोग्राफर ने अगर शादी कर भी ली है तो वह खुश नसीब कौन है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Geetakapur (@geeta_kapurofficial)


गीता कपूर बॉलीवुड की एक जानी मानी और पसंदीदा कोरियोग्राफर है। कोरियोग्राफर के साथ-साथ गीता इन दिनों सुपर डांस चैप्टर 4 में बतौर जज दिखाई दे रहे हैं। इस डांस रियलिटी शो में भी गीता कपूर को काफी पसंद किया जा रहा है। गीता कपूर हमेशा से ही अपने पहनावे को लेकर आकर्षण का केंद्र रहती है। उन्हें पारंपरिक पहनावा पहनना सबसे ज्यादा पसंद है। खुद गीता कपूर का कहना है कि उन्हें ऐसा लगता है वह इन पारंपरिक कपड़ों में ज्यादा सहज और खूबसूरत दिखाई देती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Geetakapur (@geeta_kapurofficial)


गीता कपूर अक्सर मोहिनी छाबड़ा के डिजाइन किए हुए सूट पहनती है। कुछ दिनों पहले ही गीता कपूर ने डांस रियलिटी शो के लिए मोहिनी छाबड़ा की डिजाइन की हुई ड्रेस का फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। गीता के इस फोटो पर उनके फैंस ने जमकर प्यार लुटाया और उन्हें महारानी की तरह दिखना बताया। हालांकि गीता कपूर को इतना सुंदर बनाने में राजू कुंडी का भी बहुत बड़ा योगदान है। दर्शन राजू कुंडी गीता कपूर का मेकअप करते हैं। सुपर डांस शो में पहनी गई ज्वेलरी चिनू काला द्वारा डिजाइन की हुई होती है जिसकी स्टाइलिंग आंचल करती हैं।


Share on