Ambati Rayudu became father of a daughter for the second time: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग के जाने-माने खिलाड़ी अंबाती रायडू इस बार ज्यादा शानदार परफॉर्मेंस तो नहीं कर पाए हैं। लेकिन अब उनसे जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है, जिसके बाद से अंबाती रायडू काफी ज्यादा चर्चाओं में आ गए हैं।
दरअसल, अंबाती रायडू और उनकी पत्नी चेन्नुपल्ली विद्या ने मंगलवार को एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है। आईपीएल के बीच अंबाती रायडू के घर दूसरी बार बेटी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी खुद अंबाती रायडू द्वारा तस्वीर साझा करते हुए दी गई है। बता दें कि दूसरी बार रायडू के घर बेटी ने जन्म लिया है।
अंबाती रायडू के घर बेटी के जन्म की जानकारी सामने आने के बाद से ही चेन्नई सुपर किंग के दिग्गज क्रिकेटर ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि अंबाती रायडू ने 37 साल के हैं और दूसरी बार पिता बन गए हैं। पहली बेटी का जन्म साल 2020 में हुआ था, जिसका नाम विविया है। अंबाती रायडू के लवस्टोरी भी काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय रही है।
बता दें कि हम बत्ती रायडू की शादी 2009 में वैलेंटाइन डे के दिन हुई थी दोनों एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे पहले दोस्ती हुई थी प्यार हुआ और प्यार शादी में बदल गया। रायडू और उनकी पत्नी के बीच में काफी अच्छा रिश्ता देखने को मिलता है। आज दो बच्चों के माता-पिता अंबाती रायडू चेन्नई सुपर किंग की तरफ से भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं।