अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए गूफी पेंटल, पत्नी का भी हो चुका है हार्ट अटैक से निधन

Follow Us
Share on

Goofy Pantal Left Behind So Much Property: मनोरंजन जगत से जुड़ी एक और शॉकिंग खबर सामने आ रही है। महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले जाने माने कलाकार गूफी पेंटल अब इस दुनिया में नहीं रहे। बता दें कि, पिछले लंबे समय से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। ऐसे में अब उनसे जुड़ी खबर सामने आई है कि उन्होंने आज यानी 5 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

New WAP

कलाकार के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें लगातार श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनका इस तरह चले जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। शकुनी मामा का किरदार निभा कर बड़ी लोकप्रियता हासिल करने वाले गूफी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं।

साल 1975 में आई फिल्म रफूचक्कर से मनोरंजन जगत में अपने कदम रखने वाले कलाकार अपने करियर में काफी ज्यादा सफल रहे हैं। लेकिन उनका शकुनी मामा वाला किरदार सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा है, जो कि अमर माना जाता है। उन्होंने महाभारत में काफी शानदार मामा शकुनि का किरदार निभाया। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि मनोरंजन जगत में अपने कदम रखने से पहले गूफी पेंटल सेना में कार्यरत थे।

अभिनेता के इस दुनिया से अलविदा क्या जाने के बाद अब उनके परिवार में बस उनका बेटा ही बचा है, जिसको उन्होंने उनकी तरह एक्टर बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी का साल 1993 में निधन हो गया था। जिसके बाद बेटे को उन्होंने ही पाला है बात की जाए उनकी संपत्ति की तो primesworld.com अनुसार उनके नेटवर्क 21 करोड़ के लगभग है। रिपोर्ट के अनुसार 1 साल में कलाकार लगभग एक करोड रुपए कमा लिया करते थे अब उनके चले जाने के बाद उनका बेटा ही बचा है।

New WAP


Share on