नवजात को कंधे पर लेकर ड्यूटी करती दिखीं महिला ट्रैफिक पुलिस तो जज्बे को बॉलीवुड कर रहा सलाम

Follow Us
Share on

इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे अपनी नौकरी के प्रति महिला की लगन को देख हर कोई हैरान हो रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह इस महिला की बड़ाई करे बिना नहीं रह सका। अक्सर आपने लोगों को आराम दायक जिंदगी जीते देखा होगा। वहीं कई तो ऐसी भी है जो अपनी नौकरी के प्रति बहुत ज्यादा लापरवाही बरतते हैं। लेकिन आज हम जिस महिला कांस्टेबल की बात कर रहे हैं।

New WAP

Traffic Constable Priyanka Chandigarh

उन्होंने अपनी ईमानदारी से सभी का दिल जीत लिया है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में एक महिला ट्रैफिक पुलिस पर कॉमेंट किया है, जिनके हाथ में उनका बेबी नजर आ रहा है। वहीं यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और महिला दिवस पर वायरल वीडियो महिला के जज्बे को दिखाता है।

स्वरा भास्कर ने भी किया शेयर

स्वरा भास्कर ने यह वायरल वीडियो रीशेयर किया है, जो चंडीगढ़ की महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका का है। इस वीडियो में वह अपने छोटे से बेबी को गोद में लिए काम पर तैनात हैं और ट्रैफिक कंट्रोल करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया है, ‘चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल प्रियंका अपने बेबी को गोद में लिए ट्रैफिक कंट्रोल करती हुई। वह सेक्टर 23-24 में तैनात हैं। उनके जज्बे को सलाम है।’

बता दें कि महिला कांस्टेबल का यह वीडियो कभी समय से वायरल हो रहा है। लेकिन अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इसी वीडियो को रीशेयर किया है। लेकिन उन्होंने वीडियो पर किसी तरह का कोई कैप्शन नहीं दिया है। बस उन्होंने कुछ इमोजी का इस्तेमाल किया है। लेकिन महिला कांस्टेबल का यह जज्बा लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। और यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

New WAP

Traffic Constable Priyanka Chandigarh1

यह पहला मौका नहीं है जब अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किसी मुद्दे को उठाया हो। वे इससे पहले किसान आंदोलन में भी किसानों के बीच जा चुकी है। और वे अपनी हर बात को बेबाकी के साथ रखती हैं।


Share on