Man Living at Tree: पत्नी का ऐसा खौफ 1 महीने से 100 फीट ऊंचे पेड़ पर रह रहा यह व्यक्ति, रस्सी के सहारे लेता है खाना, मजेदार है किस्सा

Follow Us
Share on

Man Living at Tree: शादी के बाद हर घर में मामूली लड़ाई तो होती रहती हैं। कई मामलों में बात ज्यादा बिगड़ जाने के बाद पति पत्नी अगल भी हो जाते हैं। इतना ही नहीं कभी मामलों में पत्नी पति पर कुछ ज्यादा हावी होती हुई नजर आती हैं। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं।
Ram-Pravesh-Living-at-tree-2जिसमें पत्नी के ख़ौफ के चलते पति गांव के 100 फिट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर चढ़ा गया। इतना ही नहीं पति पिछले 1 महीने से इसी ताड़ के पेड़ पर चढ़ा हुआ है। इस व्यक्ति का नाम राम प्रवेश है। जो कि उत्‍तर प्रदेश के मऊ जिले का रहने वाला है। जो इन दिनों अपनी पारिवारिक लड़ाई के लिए खूब चर्चाओं में बना हुआ है।

New WAP

मिली जानकारी के अनुसार राम प्रवेश 1 महीने से नीचे नहीं उतरे हैं। खाना पीना भी पेड़ पर ही चल रहा है। बता दें कि अब मामला इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि इस व्यक्ति को देखने के लिए लोग दूर दूर से आ रहे हैं। लेकिन गांव के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि गांव में इतनी सुविधा नहीं है इस वजह है।

राम प्रवेश की नजर गांव के ज्यादातर घरों में जा रही है। इस वजह से व्यक्ति की शिकायत भी गांव की महिलाओं द्वारा की गई है। राम बस जो एकांत में होती है उन क्रिया को करने के लिए ही रोजाना नीचे उतरते हैं। बाकी सब कुछ पेड़ पर ही होता है। वहीं अब व्यक्ति की ग्राम प्रधान से शिकायत की गई है और जल्द नीचे उतरने के लिए कहा है।

इतना ही नहीं पेड़ पर चढ़े व्यक्ति के पिता विशूनराम ने अपनी बहू पर आरोप लगाया है। कहा है कि उसकी वजह से उनका बेटा ऊपर चढ़ गया है। उन्होंने कहा है कि उनके बेटे के साथ मारपीट भी की जाती हैं। वहीं बसारथपुर के ग्राम प्रधान दीपक से भी इस मामले में बात की गई और उन्होंने भी जानकारी साझा की है। राम प्रवेश को नीचे उतरने की तैयारी चल रही है।

New WAP


Share on