माँ की ममता ने छुड़वाया Indian Idol का मंच, वजह जान आप भी करेंगे इस मां को सलाम

Follow Us
Share on

इंडियन आइडल 2020 शुरू हो चुका है जिसमें देश के कई हिस्सों से आए हुए एक से बढ़कर एक प्रतिभागी अपनी गायकी का लोहा मनवा रहे हैं। इंडियन आइडल संगीत का ऐसा मंच है जहां आकर कभी भी किस्मत बदल जाती है। हमने कई लोगों का भविष्य इंडियन आइडल से बनते देखा है आज वह अपने जीवन में बहुत ऊंचाई पर है। इसलिए ऐसे मंच पर आने का मौका कोई छोड़ना नहीं चाहता।

New WAP

इंडियन आइडल के 12th संस्करण में मुजफ्फरपुर की एक मां भी शामिल हुई। लेकिन बात जब ममता की होती है तो एक मां दुनिया की हर चीज इसके आगे पीछे छोड़ देती है। ऐसा ही कुछ मुजफ्फरपुर की फरमानी नाज के साथ हुआ। इंडियन आइडल 2020 के ऑडिशन राउंड में अपनी गायकी से सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली फरमानी नाज को आप सभी ने सुना होगा। उनकी गायकी से तीनों जज बहुत प्रभावित हुए और तालियां बजाकर फरमानी नजा का उत्साह बढ़ाया।

बिच में ही छोड़ना पड़ा शो

आपको यह जानकर दुख होगा कि फरमानी नाज ने इंडियन आइडल को बीच में ही छोड़ दिया है। फरमानी नाज ने अपने व्यक्तिगत कारणों से इंडियन आइडल का मंच बीच में ही छोड़ा और वजह है उनका 2 साल का बेटा। अपने 2 साल के बेटे के ऑपरेशन की वजह से फरमानी नाज को यह प्रतियोगिता बीच में ही छोड़ नहीं पड़ी।

फरमानी नाज जो कि यूपी मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं उनका 2 साल का बेटा है जो बोल नहीं पाता है। फरमानी नाज के बेटे का यूपी के मेरठ शहर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टरों ने बताया था कि फरमानी नाच के बेटे के कंठ में जन्म से ही 1 छेद है जिसका काफी समय तक इलाज चलता रहा। फरमानी नाज जब इंडियन आईडल के शो में पहुंची उसी दौरान डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन के लिए कह दिया। फिर क्या था एक मां की ममता उसे इंडियन आइडल को छोड़ अपने बेटे की ओर ले गई। फरमानी नाज सब कुछ छोड़ कर अपने बेटे के पास लौट गई।

New WAP

जन्म से ही बोल नहीं सकता था बेटा

फरमानी नाज का विवाह 3 साल पहले मेरठ के हसनपुर गांव में हुआ था। शादी के 1 साल बाद उनके बेटे का जन्म हुआ। लेकिन जन्म के बाद ही बच्चे का स्वास्थ्य ठीक नहीं था जिसे लेकर फरमानी नाज के ससुराल ने पोते को अपनाने से मना कर दिया। एक स्वाभिमानी मां अपने 1 महीने के बीमार बच्चे को लेकर अपने माता पिता के पास लौट गई।

फरमानी नाज को बचपन से ही गाने का शौक रहा है। फरमानी नाज को गाते हुए देख गांव के कुछ लोगों ने उनका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू किया। बस यही वह समय था जब फरमानी नाज की प्रतिभा सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, उनकी आवाज को पसंद किया जाने लगा। गांव के ही कुछ लोगों द्वारा फरमानी नाज का उत्साह बढ़ाया गया और उन्हें इंडियन आइडल के मंच तक पहुंचाया गया। अपनी प्रतिभा के दम पर फरमानी नाज का इंडियन आइडल में चयन भी हो गया लेकिन अपने बेटे के ऑपरेशन की वजह से उन्हें यह शो बीच में ही छोड़कर घर लौटना पड़ा।


Share on