जरूरत मंद लोगों की मदद को आगे आयी फरहान की कंपनी, ऑक्सीजन और भोजन करा रही उपलब्ध

Photo of author

By Viralsandesh News Desk

कोरोना महामारी की दूसरी लहर देश में धीरे-धीरे विकराल रूप लेती जा रही है और इसकी जद में अब तक लाखों लोग आ चुके हैं। वहीं सरकार भी कोरोना से लेने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है वही हमारी डॉक्टरों की टीम भी 24 घंटे संक्रमितों की सेवा में लगी हुई है। लेकिन बावजूद इसके केस कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

New WAP

वहीं इस विपरीत परिस्थिति में कई लोग संक्रमित व्यक्तियों की मदद के लिए लगातार सामने आ रहे हैं और सेवा कर रहे हैं। इस नेक काम में बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। कई कलाकार भी लोगों की सेवा में दिन रात लगे हैं। जिसे जो ठीक लग रहा है। उस तरह ही लोगों की सेवा कर रहे हैं।

लता मंगेशकर ने बढ़ाये मदद के हाथ

lata mangeshkar

हाल ही में मशहूर गायक लाता मंगेशकर ने भी कोविड से इस लड़ाई में जरूरतमंदों के लिए 7 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की है। वहीं उनसे पहले बीमारी से जूझ रही किरण खेर ने भी 1 करोड़ रुपए की राशि देने का एलान किया था। कलाकार भी इस महामारी में लोगों की सेवा में हर संभव सहायता कर रहे हैं।

New WAP

farhan akhtar

वहीं अब बॉलीवुड के एक और दिग्गज कलाकार लोगों की सेवा करने के लिए सामने आए हैं। बता दें कि भाग मिल्खा के जाने माने कलाकार फरहान अख्तर ने भी एलान किया है कि उनकी कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट अब जरूरतमंद लोगों को हर सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए वे सतत प्रयास भी कर रहे हैं। साथ ही उनकी कंपनी कई एनजीओ के साथ काम करने वाली है।

दरअसल, इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने ट्विटर के माध्यम से दी है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लिस्ट भी जारी की है। जिसमें उन्होंने उन सभी संस्था की जानकारी दी है। जिनको उनकी कंपनी ने कोविड के लिए दान दिए हैं। इसके साथ ही यह संस्था लोगों के लिए भोजन से लेकर ऑक्सीजन सभी चीजों को मुहैया करा रही हैं।

google news follow button