मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की लव लाइफ रही है दिलचस्प, अपनी पत्नी लिजेल से की तीन बार शादी

Follow Us
Share on

आज के समय में मनोरंजन दुनिया से जुड़ा हर सितारा किसी ने किसी चीज के लिए हमेशा ही अपने फैंस के बीच सुर्खियों में रहता है। लेकिन जब बात हो कलाकारों की लव स्टोरी के बारे में तो इसको सुनने और जानने के लिए उनके फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि कलाकारों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं होती है। ऐसे ही आज हम आपके लिए लाए हैं रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) की लव स्टोरी जो बेहद ही ज्यादा इंटरेस्टिंग रही है।

New WAP

remo d'souza

रेमो डिसूजा मनोरंजन दुनिया का वह नाम है जिन्होंने बहुत कम समय में ही अपने डांसिंग और अपनी कोरोग्राफी से एक बड़ा नाम कमाया है आज उनकी गिनती उन कोरिओग्राफर में होती है जो एक प्रोजेक्ट के लिए मोटी रकम वसूलते हैं। आज रेमो डिसूजा डांस से संबंधित कई शो में बतौर जज हम सबको दिखाई देते हैं लेकिन आज हम आपको रेमो डिसूजा की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग रही है।

remo d'souza wife

New WAP

मनोरंजन दुनिया में कदम रखने वाला हर सितारा अचानक ही नहीं चमक जाता उसे पहले कई बार परीक्षाओं से गुजरना होता है इसके बाद में ही वह सबके सामने आता है  ऐसा ही रेमो डिसूजा के साथ में भी हुआ। अपने शुरुआती दिनों में स्ट्रगल कर रहे थे इस दौरान ही उनकी मुलाकात उनकी तरह ही स्ट्रगल कर लिजेल डिसूजा (Lizelle D’Souza) से हुई। आज दोनों ही कलाकार मनोरंजन दुनिया में काफी बड़ा नाम है और अपनी मेहनत के दम पर यहां तक पहुंचे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)


वैसे तो आज सभी धर्म में शादी एक बार ही की जाती है लेकिन रेमो डिसूजा के साथ उल्टा हुआ। जी हां उनकी लव स्टोरी काफी ज्यादा दिलचस्पी रही है रेमो बॉलीवुड इंडस्ट्री के वह शख्स है जिन्होंने अपनी पत्नी से एक नहीं तीन बार शादी की है। यह बात सुनने में आपको जरूर अजीब लगती होगी लेकिन रियल लाइफ में रेमो डिसूजा और लिजेल के साथ ऐसा ही हुआ है। इसके पीछे का कारण जानकर भी आप हैरान हो जाएंगे तो चलो आपको आगे की कहानी बताते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेमो और लिजेल ने साल 2019 में अपनी 20वीं सालगिरह पर तीसरी बार क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। बता दें कि इस बात का खुलासा एक डांस प्रोग्राम के दौरान मिथुन दा ने किया था इस दौरान रेमो ने अपनी पत्नी को लेकर कई खुलासे करते हुए बताया था, कि वह प्रतिदिन अपनी पत्नी को 100 से ज्यादा बार मिस कॉल किया करते हैं। इतना ही नहीं वह अपनी पत्नी को एक सुपर वूमेन ही मानते हैं क्योंकि वह बच्चों के साथ ऑफिस और घर का पूरा ख्याल रखती है जो एक सुपर वूमेन ही कर सकती है।

remo d'souza family

आज दोनों के दो बच्चे है जिनका नाम ध्रुव डिसूजा और गेब्रियल डिसूजा हैं। इनके साथ यह पूरा परिवार खुशहाल जिंदगी बिता रहा है बात की जाए रेमो की पत्नी की तो वह किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं लगती है। लेकिन इसके बाद भी वह लाइमलाइट की दुनिया से तो कोसों दूर रहना पसंद करती हैं और वह पेशे से एक डिज़ाइनर है जो अक्सर अपने पति रेमो के लिए कपड़े डिजाइन किया करती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)


Share on