बॉलीवुड कलाकारों के लाइफ स्टाइल देख कर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि इंडस्ट्री का कोई भी बड़ा कलाकार अपने घरों में रहकर कुछ काम भी करते होंगे। क्योंकि कलाकारों का ज्यादातर समय शूटिंग में ही निकल जाता है और जिस तरह से वे अपनी जिंदगी जीना पसंद करते हैं इससे समझा जा सकता है कि हर कलाकार ने अपने हर एक काम के लिए काम करने वाले लोगों को रखा हुआ है। आपने बहुत कम ही ऐसा देखा होगा जब बॉलीवुड के किसी बड़े कलाकार ने अपनी कार को खुद ड्राइव करके कही गये हो, अधिकतर वे अपने ड्राइवर के साथ ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने का काम करते हैं।
इतना ही नहीं सभी बड़े कलाकारों ने अपने घरों में खाना बनाने के लिए भी चुनिंदा लोगों को हायर किया हुआ है। लेकिन आज हम कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जो अपने फ्री समय में घर में रहकर काम करना पसंद करते हैं। इतना ही ये अपनी पसंदीदा खाना भी खुद ही बना लेते हैं। तो चलो आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में जो फिल्मों के साथ घरों में काम को लेकर भी हिट रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा
इस लिस्ट में पहला नाम लेना चाहेंगे मशहूर अभिनेत्री और फिटनेस क्वीन के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा की जो आपके लव लाइफ के साथ ही खाना बनाने को लेकर भी खासी सुर्खियों में रहती है। मलाइका को कई बार किचन में खाना बनाते हुए देखा गया है। उनकी खाना बनाते हुए कई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई है। वे फ्री समय में अपना हाथ किचन में भी आजमाती है।
शाहरुख खान
शाहरुख खान को ग्रैंड पार्टी होस्ट करने के साथ ही हॉस्पिटैलिटी के लिए भी जाना जाता है। किंग खान शाहरुख को भी खाना बनाना बेहद ही पसंद है। उन्होंने खुद इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे अक्सर किचन में खाना बनाते हैं। शाहरुख़ खान को मीठा बिलकुल भी पसंद नहीं है लेकिन बीवी के हाथों की बनी ice cream और digestive biscuits बहुत पसंद हैं।
आलिया भट्ट
इस मामले में आलिया भट्ट भी किसी से पीछे नहीं है। अपनी अदाकारी के साथ ही वे अपने हाथों का कमाल अपने किचन में करती है। खबरों की माने तो वे कई तरह की डिश बना सकती हैं। आलिया ने बताया कि उन्होंने चीजों को बनाना अपने हेड शेफ दीलिप पंडित और केरल डियास से सीखा है। आलिया अपने फ्री समय में अक्सर उनके बताये हुए डिश बनती है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा को भी कई बार किचन में देखा गया है। वे भी कई तरह के पकवान बना सकती हैं। हालाँकि बहुत समय पहले उनकी शादी के बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मुझे खाना नहीं बनाना आता है इसलिए मैं एक बुरी पत्नी हूं। मैं बिल्कुल भी कुकिंग नहीं कर सकती। लेकिन अब उन्होंने खाना बनाना सिख लिया है और वह उनकी सास की मदद के लिए किचन में जाती रहती है।