बॉलीवुड की बीते जमाने की इस मशहूर अभिनेत्री को No Kiss गर्ल के नाम से भी जाना जाता है

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कलाकार की अपनी एक अलग इमेज होती है। जो उनको दूसरों से बेहतर बनाती है। लेकिन बॉलीवुड में kiss जैसे सिन करना शुरुआत से ही आम रहा है पर कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी है। जिन्हें आज भी नो किस गर्ल के नाम से जाना जाता है। हम बात कर रहे हैं अपने दौर की मशहूर अदाकारा निम्मी (नवाब बानो) की जिनका जन्म 18 फरवरी 1933 को हुआ था।

New WAP

नवाब बानो बनीं निम्मी

Nawab Bano Nimmi2

वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। बता दें कि निम्मी अपने दौर की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थी। उनका असली नाम नवाब बानो था। उन्हें निम्मी नाम फिल्म मेकर राज कपूर ने दिया था। निम्मी को नो किस गर्ल के नाम से जाना जाता है।

नो किस्ड गर्ल ऑफ इंडिया

Nawab Bano Nimmi1

लेकिन सभी के मन में यह सवाल हमेशा बना रहता है कि आखिर निम्मी नो किस गर्ल के नाम से क्यों जाना जाता है। तो आइए इसके पीछे की कहानी से आपको अवगत कराते हैं। दरअसल, 1952 में फिल्म आन के लंदन प्रीमियर में हॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर Errol Flynn ने उनके हाथ पर किस करने की कोशिश की थी, लेकिन निम्मी ने हाथ खींचते हुए कहा कि भारतीय लड़कियां किस स्वीकार नहीं करतीं। बस यही से निम्मी का नाम नो किस गर्ल के रूप में फेमस हो गया।

Nawab Bano Nimmi3

निम्मी ने अपने करियर में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया। वे अपने समय की एक बहुत अच्छी अदाकारा रही है। उन्होंने राज कपूर, देवानंद, दिलीप कुमार, नरगिस, मधुबाला, सुरैया, गीता बाली, मीना कुमारी जैसे एक्टर्स संग काम किया था। खास बात यह है कि उनकी अदाकारी के चलते उन्हें हॉलीवुड फिल्मों के भी ऑफर आए थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। क्योंकि वो सिर्फ भारत में ही करियर बनाना चाहती थीं।

New WAP


Share on