बॉलीवुड इंडस्ट्री में 70 के दशक से आज तक कई अदाकारा आई और इंडस्ट्री से बापस भी चली गई। लेकिन उस दौर की बहुत सी ऐसी मशहूर अदाकारा थीं। जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर बड़े पर्दे पर खूब जलवा बिखेरा। जिन्हें आज भी लोग पहले जितना ही प्यार करते हैं। और उनकी अदाकारी को देखना आज भी पहले जितना पसंद करते हैं। जब बात 70 के दशक की हो रही हो और ज़ीनत अमान जैसी मशहूर अदाकारा का नाम ना आए तो यह गलत होगा।
70 और 80 के दशक में ज़ीनत अमान ने अपनी एक्टिंग और सुंदरता से सबका ध्यान अपनी और केंद्रित कर लिया था। ज़ीनत की अदाकरी के लोग ऐसे दीवाने हो गई थे कि हर कोई उनका दीवाना हो गया। ज़ीनत ने शुरुआत से ही काम करने में ज्यादा रुचि दिखाई। और अपनी अदाकरी के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बनाई। आज वे किसी की पहचान की मोहताज नहीं है। जब 70 के दशक में ज्यादातर फिल्मों में अभिनेत्रियां ट्रेडिशनल अंदाज़ और साड़ी में लिपटी नज़र आती थीं। वहीं इस दौरान ज़ीनत ने अपने वेस्टर्न अंदाज़ से इंडस्ट्री की पूरी हवा ही बदलकर रख दी।
बात करे ज़ीनत के जीवन की तो उनका जन्म एक पठान परिवार में 19 नवंबर, 1951 को हुआ था। अभिनेत्री को अपने शुरुआती दिनों से ही मॉडलिंग में करियर बनाने का जुनून सवार था। ज़ीनत के इस जुनून के चलते उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। 1970 में वह फेमिना मिस इंडिया और मिस इंडिया पैसिफिक इंटरनेशनल जीतने में कामयाब रहीं। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद वे काफी ज्यादा फेमस हो गई। और उन्हें इसके बाद बॉलीवुड से ऑफर मिल गया।
जिसके बाद ज़ीनत ने 1971 में आई फिल्म हरे राम हरे कृष्णा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करदी और उन्हें इस फिल्म ने इंडस्ट्री में पहचान दिला दी। उन्हें फिल्मों में देव आनंद लेकर आए। इसी दौरान ज़ीनत का नाम संजय खान से जुड़ने लगा और वह अपनी पर्सनल लाइफ के चलते खबरों में रहने लगीं।
बताया जाता है कि संजय खान शादीशुदा थे उनके बच्चे भी थे इसके बावजूद भी वह ज़ीनत के साथ रिलेशनशिप में आ गए। जानकारों की माने तो ज़ीनत और संजय ने शादी भी कर ली थी लेकिन दोनों के बीच झगड़े बढ़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक पार्टी में सरेआम संजय ने ज़ीनत की पिटाई कर दी जिससे उनकी एक आंख पर चोट लग गई। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
और 1985 में ज़ीनत ने मजहर खान से दूसरी शादी की जिसमें भी उन्हें दुःख ही मिला। मजहर भी उनकी पिटाई करते थे जिससे परेशान होकर ज़ीनत ने मजहर से तलाक ले लिया और अपने इकलौते बेटे की परवरिश सिंगल मदर बनकर की।
Leave a Comment