भक्तों की आस्था : 5.16 करोड़ से सजाया माता रानी का दरबार, 10 से लेकर 2000 के नोटों का किया गया उपयोग

Follow Us
Share on

7 अक्टूबर से पूरे देश में नवरात्रि का महापर्व मनाया जा रहा है बता दें कि भारत संस्कृतियों वाला देश है और यहां हर देवी देवताओं का वास है ऐसे में माता रानी के दरबार को भी भव्य रूप में सजाया गया है माता रानी के प्रति लोगों की इतनी ज्यादा आस्था बनी है कि नवरात्रि के दिनों में भक्त कई किलोमीटर पैदल चलकर माता रानी के दरबार में पहुंचते हैं, और अपनी मन्नत पूरी करने के लिए मत्था टेकते हैं। देश में बहुत से मंदिर ऐसे हैं जो अपनी सजावट के लिए चर्चाओं का विषय बने रहते हैं।

New WAP

Kanyaka Parameswari Temple Decoration By Currency 6

आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं में बना हुआ है वैसे तो मंदिर की सुंदरता बनाए रखने के लिए मंदिर को कई तरह के फूलों से सजाया जाता है गमले लगाए जाते हैं इतना ही नहीं कई रंग बिरंगी लाइटों का उपयोग किया जाता है लेकिन हाथ हम जिस मंदिर की बात करने जा रहे हैं उसमें इन सभी के अलावा 10 से लेकर 2000 तक के नोटों का उपयोग किया गया है। नोटों से सजा माता रानी का या दरबार काफी अद्भुत दिखाई देता है।

Kanyaka Parameswari Temple Decoration By Currency 5

New WAP

दरअसल, आंध्र प्रदेश के नेल्लोर स्थित कन्याका परमेश्वरी मंदिर को नवरात्रि के दिनों में तकरीबन 5 करोड़ रुपए के नोटों से सजाया गया है। बताया जाता है कि इस मंदिर को नोटों से सजाने के लिए तकरीबन 100 लोगों ने काफी मेहनत की है तब जाकर 5.16 लाख रुपए के नोट से सजाया गया है। कन्याका परमेश्वरी देवी को धन लक्ष्मी के रूप में भी पूजा जाता है और बताया जाता है कि साल में देवी की अलग-अलग रूपों में पूजा की जाती है।

Kanyaka Parameswari Temple Decoration By Currency 1

इतना ही नहीं बताया जाता है कि माता के मंदिर को भव्य रूप से सजाने के लिए 4 साल पहले 11 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इसके बाद से ही इस मंदिर को इस तरह से ही सजाया जाता है। वहीं नोटों से सजाने के चलते यह मंदिर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं में हैं। इतना ही नहीं मंदिर की सुंदर वीडियो वायरल भी हो रही हैं। माता के दरबार की यह अद्भुत सजावट भक्तों को खूब पसंद आ रही है। जिसे देखने भक्त दूर दूर से आ रहे हैं।


Share on