एक असाधारण महिला जिसने 36 की उम्र में ही दे दिया 44 बच्चों को जन्म! लगाना पड़ा बैन

Follow Us
Share on

अफ्रीका की ‘मोस्‍ट फर्टाइल वूमेन’ के नाम से मशहूर महिला ने मात्र 36 साल की उम्र में 44 बच्चो को जन्म दिया है, जिससे महिला पर बेन लगाना पड़ा है, अब महिला और बच्चो को जन्म नहीं दे सकती। पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा की मरियम नाबटेंजी की उम्र इस वक्त 39 वर्ष हो चुकी है, ओर अबतक महिला ने 44 बच्चों को जन्म दिया है। लेकिन ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक अब मरियम नाबटेंजी और बच्चों को जन्म नहीं दे सकती। नाटेंजी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि डॉक्टरों ने उनके गर्भाशय को भीतर से काट दिया जिससे अब वह गर्भवती नहीं हो सकती।

New WAP

मरियम की महज 12 साल की छोटी उम्र में शादी हो गई, जिसके बाद महिला ने अपनी शादी के पूरे 1 साल बाद जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। फिर बाद में उन्होंने पांच बार जुड़वां बच्चों को, चार बार तीन-तीन बच्चों को और पांच बार चार-चार बच्चों को जन्म दिया। असामान्य रूप से अंडाशय का आकार अत्यधिक बड़ा होने के चलते उनके साथ ऐसा हुआ।

तीन साल पहले मरियम को उनका पति छोड़कर चला गया। तब से वह अपने जीवित 38 बच्चों के साथ गरीबी की मार झेल रह रही हैं। जन्म के समय छह बच्चों की मौत हो गई।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक पति के छोड़ने के बाद मरियम खुद ही अपने 38 बच्चों का पालन पोषण अकेले ही कर रही हैं। वह राजधानी कंपाला से 31 मील दूर कॉफी के खेतों से घिरे एक गांव में बेहद तंग और टीनों वाले घर में रहती हैं। छोटे-मोटे काम करके वह अपने बच्चों का गुजारा कर रही है। अंडाशय बड़ा होने के कारण डॉक्टर मरियम को गर्भनिरोधक न लेने की सलाह देते थे। डॉक्टरों का कहना था ये दवाएं उनकी हेल्थ के लिए घातक साबित हो सकती हैं। फिर भी वह अपने बच्चो के साथ बड़ी मुश्किल के साथ अपना व अपने बच्चो का पेट पालने पर मजबुर है।

New WAP

और भी पढ़े :-


Share on