जन्मदिन पर आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची Ekta Kapoor, फैंस का सरप्राइज देख हुई इमोशनल

Follow Us
Share on

इंटरटेनमेंट दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने वाली एकता कपूर आज किसी की पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने टीवी सीरियल से लेकर अपनी वेब सीरीज से लोगों के बीच में बड़ी पहचान बनाई है। उन्हें भी आज इंटरटेनमेंट दुनिया का एक बड़ा पार्ट माना जाता है। एकता कपूर आज लगातार सफलता हासिल कर रही वे जाने-माने कलाकार जितेंद्र की बेटी है।

New WAP

Ekta Kapoor Birthday 1

हाल ही में उन्होंने अपना 47 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। बता दें कि उन्होंने सेरोगेसी के माध्यम से बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं ही है। मनोरंजन दुनिया से जुड़े सभी कलाकार अपने जन्मदिन को काफी यादगार बनाने के लिए बड़ी पार्टी रखते हैं। लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर एकता कपूर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची।

इस दौरान की उनकी तस्वीर और वीडियो सामने आई है। जिसमें वे सिम्पल ट्रेडिशनल लुक में नजर आई उनके चेहरे पर खुशी भी साफ झलक रही थी। इतना ही नहीं एकता कपूर ने इस दौरान पैपराजी के साथ मिलकर जन्मदिन का केक भी काटा, इस दौरान की भी तस्वीर सामने आई है। जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।


Share on