सुशांत के नाम पर चंदा इकट्ठा कर रही थी एकता कपूर, लोग बोले-शर्म करो, इसे भी धंधा बना लिया

Follow Us
Share on

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में पहले से घिरी बालाजी टेलीफिल्म की मालिक एकता कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर है। ट्विटर पर #ShameOnEktaKapoor हैश टैग ट्रेंड कर रहा है। एकता कपूर के खिलाफ इस हैश टैग पर अब तक लाखों ट्वीट और रीट्वीट हो चुके हैं।

New WAP

अब सवाल ये उठता है कि आखिर इसके पीछे वजह क्या है? क्यों लोग सोशल मीडिया पर एकता कपूर की क्लास लगा रहे हैं?

पवित्र रिश्ता नाम से शुरू किया फंड

दरअसल, एकता कपूर ने पवित्र रिश्ता नाम का एक फंड शुरू किया है जो मेंटल हेल्थ के लिए अवेयरनेस फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। एकता ने इस फंड के पोस्टर की तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत का चेहरा इस्तेमाल किया है। उसके नीचे अपने इस फंड रेजर के बारे में मैसेज लिखा है। सोशल मीडिया पर एकता को इसीलिए ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि वह सुशांत का चेहरा इस्तेमाल करके अपना धंधा चमका रही हैं।

मौत कोई बिजनस नहीं.. शर्म करो

एकता की इस पोस्ट के बाद सुशांत के फैंस काफी नाराज दिखे। उन्होंने लिखा कि मौत बिजनेस करने के लिए नहीं होती है। एक यूजर ने लिखा, ‘एकता कपूर के लिए मौत एक बिजनेस है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘लोग कितने घटिया होते हैं। न्याय के लिए आवाज नहीं उठा रहे लेकिन भीख में पैसे मांग रहे हैं।’

New WAP

एक अन्य यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, ‘तो क्या एकता ये कह रही हैं कि सुशांत मानसिक रूप से बीमार था? तुम कौन हो एकता? डॉक्टर या श्रीदेवी की रिश्तेदार?’

वापस लिया कैंपेन

इसी तरह के ढेरों ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें एकता द्वारा बनाए गए इस पोस्टर के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। हालांकि सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद खबर है कि एकता कपूर ने इस फंड रेजर को बंद करने का फैसला किया है।


Share on