क्या आप जानते है रिया चक्रवर्ती ने कैसे की थी सुशांत के दिल में एंट्री? शायद ही आपको पता हो

Follow Us
Share on

बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे ने चाहे इस दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन आज भी उनके परिवार और फैंस के बीच उनकी पॉपुलरटी पहले जैसी ही है। हम बात कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की जिनका जन्म 21 जनवरी, 1986 को बिहार में हुआ था। उन्होंने अपने बहुत छोटे से करियर में कई बड़ी उपलब्धियों को हासिल कर लिया था।

New WAP

सुशांत ने अपने हुनर से बॉलीवुड में नाम कमाया, वो सफलता के आसमान में पंख फहरा कर उड़ रहे थे, लोग उनकी फिल्मों को काफी पसंद भी कर रहे थे। इस दौरान किसी ने भी सोचा नहीं था कि वो यूं दुनिया छोड़कर चले जाएंगे। सुशांत ने 14 जून 2020 को इस अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस ख़बर ने सभी को झंझोर कर रख दिया कोई इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रहे थे।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत निधन को लेकर फैंस और परिवार वालों ने उनकी गर्लफ्रैंड रही रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था। जिसके बाद से ही वे जांच एजेंसियों के निशाने पर रही थी। वहीं अभिनेता के परिवार वालों ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई।

शूटिंग के दौरान आये करीब

लेकिन क्या आप जानते हैं रिया की सुशांत सिंह के जीवन में एंट्री कहां से हुई। दरअसल, सुशांत और रिया चक्रवर्ती की पहली मुलाकात साल 2013 में हुई थी। उस वक्त सुशांत फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की शूटिंग कर रहे थे। वही रिया अपनी फिल्म ‘अपने डैड की मारूति’ की शूटिंग में बिजी थी

New WAP

लेकिन इस दौरान दोनों की फिल्म की शूटिंग की लोकेशन एक ही जगह राजस्थान के जयपुर में चल रही थी। इस बीच ही रिया और सुशांत पहली बार मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और मिलने साथ घूमने का सिलसिला चालू हो गया।

इस दौरान रिया और सुशांत कई पार्टियों में मिले और उनकी दोस्ती हो गई। मुलाकातें के दौर ने इस दोस्ती के रिश्ते को प्यार में बदल दिया। बताया जाता है कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रहे। जांच में सामने आया कि रिया चक्रवर्ती ने मौत के कुछ दिन पहली ही सुशांत का घर छोड़ दिया था।


Share on