2021 से कमबैक कर रही रिया चक्रवर्ती, मशहूर डायरेक्टर और निर्देशक से की मुलाकात

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं ड्रग्स मामले में रिया का नाम आने के चलते उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ गई थी। जिसके बाद से ही वह सुशांत के फैंस के लिए आलोचना का केंद्र बनी हुई है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस रिया की आलोचना करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते है।

New WAP

दरअसल, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के लिए फिल्मकार रूमी जाफरी ने कहा है कि रिया अगले साल बहुत ही जल्द अपने काम पर वापस लौटेगी। हालांकि, रूमी ने यह नहीं बताया है कि वह रिया को अपनी किसी फिल्म से वापसी कराएंगे या फिर कोई और फिल्म निर्माता या निर्देशक रिया से किसी प्रोजेक्ट पर बातचीत कर रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान रूमी ने रिया का ताजा हाल भी बयां किया।

रूमी ने बताया कि इंडस्ट्री रिया का खुली बाहों से स्वागत करेगी। मैं हाल ही में उससे मिला था वो बहुत शांत थीं, उसने ज्यादा बात नहीं की। लेकिन इसके लिए हम उसे ब्लेम नहीं कर सकते वो इस साल बहुत सारी चीज़ों से निकली है। वक्त गुज़र जाने दीजिए और तपिश कम हो जाने दीजिए। मुझे यकीन है रिया के पास बोलने के लिए बहुत कुछ है’।


Share on