Dheeraj Dhoopar और Vinny Arora के घर गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारी, सोशल मीडिया पर छाई बच्चे की तस्वीर

Follow Us
Share on

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार Dheeraj Dhoopar और Vinny Arora ने अपने चाहने वालों को बड़ी खुशखबरी दे दी है। बता दें कि हाल ही में कलाकार के घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी है और बेबी बॉय ने जन्म लिया है। इसकी जानकारी दोनों पति पत्नी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किए इसके बाद से ही दोनों की तस्वीरें छाई हुई है।
Dheeraj Dhoopar & Vinny Arora 2बता दें कि Dheeraj Dhoopar और Vinny Arora टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार है और दोनों की जोड़ी को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। बता दें कि बच्चे की खुशखबरी देने के बाद से ही सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों पति-पत्नी को लगातार शुभकामनाएं दी जा रही है। वहीं दोनों के चाहने वाले बच्चे की झलक देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब नजर आ रहे हैं।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dheeraj Dhoopar (@dheerajdhoopar)

सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए दोनों पति-पत्नी की यह तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है जिसमें दोनों के चेहरे पर माता पिता बनने की एक अलग ही खुशी साफ तौर पर झलक रही है। तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है कि उनका घर खुशियों से भर गया है उनके घर बेबी बॉय ने जन्म लिया है। गौरतलब है कि दोनों कलाकारों की खुशी को फैंस ने शुभकामनाओं से दुगना कर दिया है।
Dheeraj Dhoopar & Vinny Arora 1बता दें कि दोनों द्वारा साझा की गई पोस्ट पर अब इंडस्ट्री से जुड़े कई दिक्कत कलाकारों ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही है। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है और अपनी माता पिता बनने की खुशी को जाहिर किया है। विन्नी अरोड़ा की प्रेगनेंसी के दौरान बेबी बंप के साथ की भी काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। लेकिन अब दोनों ने फाइनली बच्चे की जानकारी दे दी है।


Share on