क्रिकेटर युवराज सिंह का खुलासा, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप की यह थी असली वजह

Follow Us
Share on

बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह क्रिकेटर्स का झुकाव भी कम नहीं है। देश में क्रिकेट की लोकप्रियता के चलते क्रिकेटर्स को भी बॉलीवुड सेलेब्स जैसी प्रसिद्धि मिलती है। क्रिकेटर्स ने एक्ट्रेसेस से नजदीकियां बढ़ाई किंतु कुछ को सफलता मिली और परिणय सूत्र में बंध गए और कुछ का प्यार परवान नहीं चढ़ पाया। उनमें से कुछ इसी तरह का एक किस्सा है क्रिकेटर युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण का। एक समय था जब दोनों के प्यार की चर्चाएं होती थी। लेकिन आइए हम जानते हैं तब इस बारे में युवराज सिंह ने क्या बोला,

New WAP

दीपिका पादुकोण को पसंद नहीं आया नेचर

Deepika Yuvraj breakup

क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की डेटिंग की खबरें साल 2007 में टी-20 विश्व कप के दौरान हुई। दोनों को कई इवेंट में साथ-साथ देखा गया था। कहा जाता है कि दीपिका के कहने पर ही युवराज सिंह ने अपने लंबे बाल छोटे करवाए थे। दोनों के प्यार की खबरें बहुत दिनों तक नहीं चल पाई और कहा जाने लगा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि युवराजसिंह का पजेसिव नेचर दीपिका पादुकोण को पसंद नहीं आया।

एक दूसरे को समझने का समय नहीं मिला

Deepika Padukone Yuvraj Singh

New WAP

युवराज ने एक इंटरव्यू में दीपिका के बारे में बात करते हुए मीडिया को बताया कि हम दोनों मुंबई में सामान्य दोस्तों के जरिए मिले थे। हम धीरे-धीरे एक दूसरे को पसंद करने लगे थे और एक दूसरे के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे। हम साथ में इतना समय नहीं बिता पाए कि रिश्ते को नई पहचान दे पाएं। जैसे जैसे चीजें जाती गई, वह आगे बढ़ गई और मैं भी। युवराज ने दीपिका के रणवीर के साथ रिश्ते पर कहा वे मेरे साथ थी और अब वह दूसरे व्यक्ति के साथ आगे बढ़ गई। मेरा मानना है कि वह अपनी पसंद है अगर कोई रिलेशनशिप से बाहर निकलना चाहता है तो दूसरा व्यक्ति इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता है।

Deepika Padukone Yuvraj Singh together

युवराज सिंह ने कहा मैं किसी को आरोपित नहीं कर रहा हूं। केवल तथ्य बता रहा हूं बस। दीपिका पादुकोण ने भी युवराज सिंह के साथ अपने रिश्ते को माना था। एक रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में कहा था, “युवराज मेरे काम में बहुत टांग अड़ाते थे और उसी की वजह से हमारा रिश्ता खराब हुआ था।” क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की थी ।वहीं दीपिका पादुकोण ने एक्टर रणवीर कपूर से विवाह रचाया था। दूसरी तरफ रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं।


Share on