Cow Eating Golgappa: गोलगप्पे आपने कहीं ना कहीं जरूर खाए होंगे लोगों की सबसे पसंदीदा चीजों में से एक गगोलगप्पे को भी माना जाता है। आज किसी भी शादी पार्टी में आप शिरकत करने जाते हैं तो आप को गोलगप्पे तो दिखी जाते हैं। पार्टी की शान गोलगप्पे को भी कहा जाता है। लेकिन आपने अभी तक गोलगप्पे को खाते हुए इंसानों को ही देखा होगा।
लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक गाय अपने बछड़े के साथ गोलगप्पे खाते नजर आ रही है। जिस चाव से दोनों मां बेटी गोलगप्पे खा रही है। यह वीडियो लोगों का काफी ज्यादा दिल जीत रहा है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर काफी वीडियो वायरल होते हैं लेकिन इस तरह के अद्भुत नजारे बहुत कम ही देखने को मिलते हैं।
मां-बेटी साथ हों और गोलगप्पे की दुकान हो..
फिर कहना ही क्या 💕#MotherDaughter #Respectfully #beautiful pic.twitter.com/KnLjiR1lfs— Sanjay Kumar, Dy. Collector (@dc_sanjay_jas) September 25, 2022
गाय जिसे माता का दर्जा दिया जाता है जो कि दूध देती है और घास फूस खाती है। लेकिन इस तरह से उन्हें गोलगप्पे खाता हुआ देख लोगों को भी काफी हैरानी हो रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से गाय अपने बछड़े के साथ गोलगप्पे खा रही है मानो जैसे रोज की आदत हो यह वीडियो सामने आने के बाद से ही काफी ज्यादा वायरल हो रहा है लोगों को खूब पसंद आ रहा है।