जब जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी को कह दिया था बुरी मां, माँ बेटी के मनमुटाव का मजेदार है किस्सा!

Follow Us
Share on

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी को कौन भुला सकता है। उन्होंने अपनी अदाकारी से सभी के दिल में अपनी जगह बनाई। दर्शक उनके डांस और उनकी सुंदरता से दीवाने थे। लेकिन उनके इस तरह चले जाने के बाद कई राज उनके साथ ही चले गए। जिस दिन अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके बाद किसी को इस बात पर यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि ऐसा कैसे हो सकता है।

New WAP

Sridevi Jhanvi Kapoor 1

लेकिन किस्मत के लिखे को कौन मिटा सकता है। खेर अभिनेत्री तो अब इस दुनिया में नहीं है। वे अपनी बेटी की पहली फिल्म भी नहीं देख पाई थी। लेकिन उनकी बेटी जाह्नवी भी उनकी तरह ही एक शानदार अभिनेत्री है। और एक के बाद एक कई फिल्मों में काम भी कर रही है। हाल ही में आई फिल्म रुही में उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया गया था।

श्रीदेवी और जाह्नवी में हुआ था मनमुटाव

लेकिन क्या आप जानते हैं एक समय जाह्नवी और श्रीदेवी के बीच बात इतनी बिगड़ गई थी कि जाह्नवी ने अपनी मां को बुरी तक कह दिया था। और कई दिन तक बात भी नहीं कि, लेकिन इसके पीछे क्या वजह थी इससे आज भी कई लोग अंजान है। तो चलों आज हम आपको इस किस्से के बारे में बताते हैं। दरअसल, इस बात का खुलासा खुद श्रीदेवी ने किया था। अभिनेत्री ने बताया कि जाह्नवी जब छोटी थी। और उनकी उम्र महज 6 साल की थी।

New WAP

Sridevi Jhanvi Kapoor 3

इस दौरान जाह्नवी ने फिल्म सदमा फिल्म देखी थी फिल्म देखने के बाद जाह्नवी ने श्रीदेवी से 3 दिन तक बात नहीं की। इस दौरान जाह्नवी कपूर इतनी ज्यादा नाराज हो गई कि उन्होंने अपनी मां को बुरी मां कह दिया था। बता दें कि जाह्नवी फिल्म में श्रीदेवी द्वारा किए गए रोल से खफा थीं। फिर बाद में जब श्रीदेवी ने जाह्नवी को समझाया। और मान गई।


Share on