100 साल के कर्नल पृथ्वीपाल गिल! इकलौते भारतीय अफ़सर जिन्होंने आर्मी-नेवी-एयर फ़ोर्स में सेवाएं दी

Follow Us
Share on

1965 की भारत और पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई में अपना योगदान देने वाले कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल आज अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे कर चुके हैं। कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल एकमात्र ऐसे भारतीय सेना के ऑफिसर हैं जिन्होंने थलसेना, नौसेना और वायुसेना तीनों में अपनी सेवाएं प्रदान की है।

New WAP

कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल को लेफ्टिनेंट जनरल के. जे. सिंह ने उनके 100वें जन्मदिन पर ट्वीट करके बधाई दी। लेफ्टिनेंट जनरल के. जे. सिंह ने पृथ्वीपाल सिंह गिल की जवानी की फोटो पोस्ट की और लिखा पृथ्वीपाल सिंह गिल 100 Not Out

फ़ोर्स में जाने की नहीं दी जानकारी

कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल ने आज अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं और उनसे जुड़ी यह जानकारी बहुत दिलचस्प है कि उन्होंने ब्रिटिश सरकार की रॉयल इंडियन एयर फोर्स अपने परिवार की इजाजत के बिना ही ज्वाइन कर ली थी। कर्नल पृथ्वीपाल ने अपने परिवार को बताया तक नहीं था कि वह एयर फोर्स जॉइन करने वाले हैं। कर्नल पृथ्वीपाल की पहली पोस्टिंग कराची रॉयल इंडियन एयर फोर्स में हुई थी। इस पोस्ट पर कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल को पायलट के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

आपको बता दें रॉयल इंडियन एयर फोर्स में हार्वर्ड एयरक्राफ्ट के पायलट के रूप में कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल ने अपनी सेवाएं दी है। लेफ्टिनेंट जनरल के. जे. सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल की जानकारियां साझा करी है। रॉयल इंडियन एयरफोर्स में पायलट की सेवाएं देने के बाद कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल की भारतीय नौसेना में पोस्टिंग हुई और उन्हें भारतीय नौसेना में स्वीपिंग शिप और आईएनएस तीर पर पोस्ट किया गया।

New WAP

जब दूसरा विश्व युद्ध प्रारंभ हुआ था उस समय कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल मालवाहक जहाजों की निगरानी करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल ने भारतीय नौसेना में कुछ वर्ष अपनी सेवाएं दी उसके बाद वह थल सेना से जुड़े थल सेना में कर्नल पृथ्वीपाल सिंह की पोस्टिंग असम राइफल्स के साथ मणिपुर में और ग्वालियर में हुई।


Share on