Sunil Chhetri Love Story : कोच की बेटी हुई भारतीय कप्तान की दीवानी, पिता के फोन से नंबर चुरा किया प्यार का इजहार, फिल्मी है लवस्टोरी

Follow Us
Share on

Sunil Chhetri Love Story : भारतीय टीम के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने संन्यास लेने का ऐलान किया है और 6 जून को कुवैत के खिलाफ क्वालिफिकेशन मुकाबले के बाद वह हमेशा के लिए फुटबॉल को अलविदा कह देंगे। फुटबॉल के क्षेत्र में सुनील छेत्री ने खूब नाम कमाया है लेकिन आज तक वह विश्व विजेता नहीं बन पाए हैं, हालांकि भारतीय फुटबॉल को आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान है। आज हम आपको सुनील छेत्री की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।

New WAP

दिलचस्प है Sunil Chhetri Love Story

सुनील छेत्री ने मोहन बागान टीम के अपने कोच सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी सोनम से शादी किया है। सुब्रत इंटरनेशनल स्तर पर भारत की ओर से फुटबॉल खेल चुके हैं और सुनील के टैलेंट से सुब्रत भट्टाचार्य बेहद प्रभावित थे और वह अक्सर अपनी बेटी से सुनील के बारे में बताते थे। मन ही मन सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी सोनम भट्टाचार्य सुनील छेत्री को पसंद करने लगी थी।

एक दिन सोनम ने अपने पिता के मोबाइल से सुनील का नंबर चुरा लिया और उन्हें कॉल करके डेट के लिए इनवाइट किया। सुनील सोनम की बात मान ली और डेट पर जाने के लिए तैयार हो गए लेकिन पहले मुलाकात के दौरान उन्हें सनम उम्र में काफी छोटी लगी जिसके बाद उन्होंने उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने का सलाह दिया। हालांकि सोनम भी सुनील के दिल में बस गई थी। धीरे-धीरे दोनों के मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा, और दोनों ने शादी कर ली।

Also Read : आईपीएल नहीं खेल पाएंगे मोहम्मद शमी, गुजरात टाइटंस ने रिप्लेसमेंट का किया ऐलान अब यह खिलाडी लेगा जगह

New WAP

सुनील छेत्री धीरे-धीरे फुटबॉल के जगत में नाम कमाने लगे और 13 साल एक दूसरे को दोनों ने डेट किया जिसके बाद हिम्मत जुटाकर सुब्रत भट्टाचार्य से उन्होंने सनम का हाथ मांग लिया। इस समय वह काफी नर्वस थे लेकिन सुब्रत भट्टाचार्य थोड़े सोच विचार के बाद शादी के लिए राजी हो गए इसके बाद सुनील छेत्री ने सोनम से 2017 में शादी कर लिया।आज दोनों खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रहे हैं।


Share on