काफी स्ट्रगल भरी रही है कोरियोग्राफर धर्मेश की कहानी, बुरे हालातों में चाय बेची और चपरासी का काम किया

Follow Us
Share on

जिस तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में कलाकारों की कमी नहीं है इस तरह ही हर फील्ड में कोरियोग्राफर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद है। लेकिन आज इतनी बड़ी ऊंचाइयों को छूने वाले यह सभी कोरियोग्राफर किसी ना किसी परेशानियों से जूझते हुए यहां तक पहुंचे हैं। आज बॉलीवुड से की कहानी उठाकर देखोगे तो आपको महसूस होगा कि कितनी बेकार कंडीशन से उठकर इन कलाकारों ने अपना हुनर दिखाया और आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बनाई।

New WAP

Dharmesh Yelande Story

दरअसल, आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी कोरियोग्राफर से सभी का दिल जितने वाले धर्मेश येलांदे (Dharmesh Yelande) की जिन्होंने अपने डांस से बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बनाई है इतना ही नहीं है डांस शो में बतौर जज भी दिखाई देते हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डांसिंग से संबंधित फिल्मों में अपनी अदाकारी भी दिखाइए है। लोग उनकी डांसिंग के बेहद ही ज्यादा दीवाने हैं और हो भी क्यों ना उन्होंने कड़ी मेहनत कर यहां तक का सफर तय किया है।


फिल्मी दुनिया में इतना बड़ा नाम कमाने वाले धर्मेश के लिए यहां तक पहुंचने इतना आसान नहीं था उन्होंने इतने बड़े मुकाम को हासिल करने के लिए कई बड़ी परेशानियों का सामना किया है बता दें कि वह जन्म से ही एक गरीब परिवार से संबंध रखते है। ख़बरों की मानें तो धर्मेश के पिता चाय का स्टाल लगाते हैं और संघर्ष के दिनों में धर्मेश ने प्यून तक का काम किया है। एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेश ने अपने संघर्ष भरी कहानियों के बारे में बताते हुए कहा था कि उनके घर में ज्यादा जगह ना होने के कारण वे सड़कों पर ही डांस किया करते थे।

New WAP

Dharmesh Yelande Mother Father

इतना ही नहीं इतने भी पैसे नहीं हुआ करते थे कि किसी अच्छे डांसर के पास जाकर डांसिंग सीख सकें इसके लिए उन्होंने टीवी पर गोविंदा को कॉपी कर डांस सीखना चालू कर दिया था। उनके परिवार के बुरे दिनों में म्युनिस्पलिटी वालों ने उनके पिता की दुकान गिरा दी थी। जिसके बाद उनकी परेशानियां और ज्यादा बढ़ गई घर को चलाने के लिए उन्हें कई छोटे-मोटे काम करना पड़ गए। आगे धर्मेश ने बताया कि उनके साथ उनके पिता ने भी काफी संघर्षों का सामना किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by D 👽 (@dharmesh0011)


नगर निगम द्वारा जब उनके पिता की चाय के स्टॉल को तोड़ दिया गया तो उनके सामने दो टाइम का खाने का भी इंतजाम करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। तो एक बार फिर उनके पिता ने चाय की स्टाल लगाई और दिन भर में 50 से 100 रुपए कमाना करते थे। इस दौरान धर्मेश ने भी अपने पिता का हाथ बताने के लिए पियून का काम करना चालू कर दिया इतना ही नहीं वह बच्चों को डांसिंग भी सिखाते थे। जिससे उन्हें 1500 रुपए महीने की कमाई होती थी। लेकिन बाद में उनकी किस्मत चमक गई और कई डांसिंग शो में उन्होंने अपनी अदाकारी दिखाई जिसके बाद में काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए।


Share on