बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर आए दिन खबरों में बनी रहती है। वे कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी है, और उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। सोनम कपूर साल 2018 में आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी है। सोनम कपूर ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेगनेंसी को अनाउंस किया था। उनकी प्रेगनेंसी के बाद से ही सोनम के माता-पिता अनिल कपूर और सुनीता कपूर नाना नानी बनने के लिए काफी एक्साइटेड है।
लेकिन माता पिता के साथ ही उनकी बहन रिया और भाई हर्षवर्धन भी मामू बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोनम कपूर के माता पिता की बात की जाए तो उनके पिता अनिल कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। जो आज भी बढ़ती उम्र के साथ अपनी अदाकारी के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। सोनम की मां सुनीता कपूर भी काफी चर्चाओं में रही है। अनिल कपूर की तरह उनके बच्चे भी लोगों के बीच में बहुत ज्यादा पॉपुलर है।
सोनम कपूर की प्रेगनेंसी की खबरों से सब काफी ज्यादा खुश है। लेकिन उनके भाई हर्ष वर्धन कुछ ज्यादा ही एक्साइटिड नजर आ रहे हैं और अब वह मामू बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से सोनम के भाई हर्ष वर्धन कपूर को मामा बनने की खुशखबरी मिली है, तब से ही वे मामा बनने की खुशी जाहिर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर से से अपने भांजे भांजिओ की आने की खुशी जाहिर की है।
हर्षवर्धन कपूर ने हाल ही में सोनम कपूर की प्रेगनेंसी को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ साक्षात्कार में कहा है कि मेरी बहन की नॉर्मल डिलीवरी चाहता हूं और डिलीवरी के दौरान मेरी बहन भी ठीक हो और उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बच्चों के साथ इतनी अच्छी नहीं बनती है। सोनम कपूर के प्रेग्नेंट होने के बाद उनका यह नया अनुभव होगा, और कपूर फैमिली आने वाले नन्हे-मुन्ने मेहमान के लिए काफी एक्साइटेड है।
इससे पहले इंडिया टुडे के साथ वार्तालाप के दौरान हर्षवर्धन ने कहा था कि उनको इस बात की काफी ज्यादा खुशी है कि उनके बहन के बारे में सब कुछ लोग जानने की कोशिश करते हैं क्योंकि उनकी बहन काफी ज्यादा पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक है और इस बात की उन्हें काफी ज्यादा खुशी है। उन्होंने आगे इच्छा जाहिर करते हुए कहा है कि उनकी बहन की प्राइवेसी का भी लोगों को ध्यान रखना चाहिए।
सोनम आने वाले समय में जिसे भी जन्म देने वाली है वहां उनके लिए सबसे प्यारा रहने वाला है। मां और बच्चों के बीच में होने वाला प्यार निस्वार्थ और बहुत ही अलग होता है ऐसे में उन्हें अपने इस प्यार और अनुभव को शेयर करने के लिए समय और इसके दोनों देना चाहिए आपको बता दें कि सोनम कपूर जल्दी ही खुशखबरी देने वाली है। लेकिन फिलहाल तो वे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर छाई हुई रहती है।
बहन सोनम कपूर की डिलीवरी को लेकर चिंतित है भाई हर्षवर्धन कपूर कहा- नहीं देख सकता दर्द में…
By DeepMeena
