फुटपाथ से खरीदा 90 पैसे में टूटा पुराना चम्मच, रातोंरात बना लखपति, नीलामी में 2 लाख रुपए में बिका

Follow Us
Share on

वो कहते है ना किस्मत से ज्यादा और समय से पहले किसी को कुछ नहीं मिलता। समय बड़ा बलवान होता है समय का फेर ऐसा होता है जिसमे ये राजा को रंक और रंक को राजा बना देता है। ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया है जिसमे एक चम्मच से एक व्यक्ति की किस्मत ऐसी पलटी की वो लखपति बन गया। ये घटना लंदन की है। जहाँ रैली में जो सड़क पर मार्केट लगता है वह से एक व्यक्ति ने एक बहुत ही पुराणी चम्मच खरीदी जो दिखने में काफी पुरानी थी और उसकी हालत बिलकुल ख़राब हो रही थी और वो टूटी फूटी थी।

New WAP

Broken Spoon sold in 2 lakh

लेकिन वो कहते है न की एक पारखी अपनी नज़रो से ही हीरे की पहचान कर लेता है। जब उस व्यक्ति ने वो चम्मच ख़रीदा तो उसे पता था की इसमें कोई खास बात ज़रूर है। उस व्यक्ति ने मात्र सिर्फ़ 90 पैसे में वो चम्मच खरीद लिया और जब उस व्यक्ति ने उस चम्मच को ऑनलाइन साइट पर अपलोड किया तो वही हुआ जिसका उसे अंदाज़ा था। इस चम्मच के बदले उसे लाखो रूपए का ऑफर आ गया।

जब ये चम्मच को जांचा गया तभी इसकी कीमत का अंदाज़ा लगाया जा रहा था। उस वक़्त इस चम्मच की कीमत 52 हज़ार रूपए मानी जा रही थी लेकिन जब इसे नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू की गयी तो इसकी कीमत बढ़ती गयी और आखिर में इस चम्मच की फाइनल बोली 1 लाख 97 हज़ार रूपए लगायी गयी। वहीँ टैक्स और अन्य चार्जेज को जोड़कर इसकी कुल कीमत 2 लाख से भी पार चली गयी।

New WAP

जिस व्यक्ति ने इसे ख़रीदा था उसने पहले तो अपनी पहचान को छुपाये रखा था। लेकिन उसकी ये पूरी कहानी चम्मच की नीलामी जिस कंपनी द्वारा की गयी थी उसी कंपनी द्वारा शेयर कर दी गयी। कंपनी ने बताया की वो आदमी अक्सर रोड साइड मार्केट जाया करता था। ऐसे ही एक दिन उसे ये चम्मच दिखी और उसने इस चम्मच को 90 पैसे देकर खरीद लिया। चम्मच खरीदने के बाद जब उस व्यक्ति ने Somerset के सिल्वर एक्सपर्ट Lawrences Auctioneers को इस चम्मच को दिखाया और उनसे इसकी जानकारी निकाली तो उन्होंने इस व्यक्ति को बताया कि इस चम्मच की कीमत बहुत ही ज्यादा है।

नीलामी करने वाले हाउस के अलेक्स बुचर के मुताबिक ये चम्मच 13 वीं शताब्दी के आसपास का है,और वर्तमान में ये लाखो की कीमत रखता है। इस चम्मच का साइज 5 इंच है। आपको बताते चले की इस चम्मच की डिज़ाइन रोमन यूरोपियन तर्ज पर बनी हुयी है। जब इस चम्मच को ख़रीदा तब ये बहुत ही बुरी हालत में उसी मिली ये पूरी तरह से पिचकी हुई थी। इस चम्मच को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये न जाने कितने ही सालो से पानी या ज़मीन के नीचे दबी पड़ी थी। वैसे जो भी हो लेकिन इस चम्मच ने इस शख्स की किस्मत ज़रूर बदल डाली है और उस व्यक्ति को लाखो का मालिक बना दिया है।


Share on