शिक्षक बनना चाहती थी बॉलीवुड की मुन्नी ‘मलाइका अरोड़ा’, इस वजह से टूट गया सपना

Follow Us
Share on

आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में मलाइका अरोड़ा का कद बहुत बड़ा है। उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर यहां तक का सफर तय किया है। आज वे उनके फैंस के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। इतनी उम्र होने के बाद भी उन्होंने अपनी बॉडी को पूरी तरह से फिट कर रखा है। जो अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है। मलाइका ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी डांसिंग से सभी का दिल जीता है। उनके मुन्नी बदनाम वाला डांस आज भी चर्चा में रहता है।

नहीं आना चाहती थी बॉलीवुड में

malaika arora1
लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की इतनी बड़ी हस्ती बन चुकि मलाइका बॉलीवुड में नहीं आना चाहती थी। उनका लक्ष्य और कुछ था। चलो आज बात करते हैं मलाइका अरोड़ा के जीवन से जुड़ी बातों के बारे में। मलाइका अरोड़ा ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने इस काम के चलते उन्हें वीडियो एल्बम में काम करने का मौका मिला। इसके बाद वे अपने फिल्मी करियर में आगे बढ़ती चली गई।

शिक्षक बनना चाहती थी मलाइका अरोड़ा

malaika arora2
लेकिन इसको लेकर वे खुद कहती है कि उनको न तो मॉडल बनना था, न डांसर और न ही एक्ट्रेस। वे एक अच्छी शिक्षिका बनना चाहती थी। उन्होंने इसके लिए पहले से ही प्लानिंग भी बना रखी थी। बता दें कि मलाइका साइकोलॉजी सब्जेक्ट की शिक्षिका बनना चाहती थी। लेकिन ऐसा क्या हुआ। जो अपना प्रोफेशन छोड़ अभिनेत्री ने फिल्मों को चुना। तो आइए जानते हैं।

लोगों को देख कर पढ़ लेती है चेहरा

malaika arora3
दरअसल, द कपिल शर्मा शो में मलाइका शिरकत करने पहुंची थी और इस दौरान ही उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे भी किए। जिसमे उन्होंने इस बात को स्वीकारा किया कि वे कभी भी मॉडलिंग, डांसर या एक्टर्स नहीं बनना चाहती थीं बल्कि उनको साइकोलॉजी सब्जेक्ट में काफी मज़ा आता था। उनका मानना है कि वे लोगों को देखकर उनका चेहरा पढ़ सकती थी। इस लिए उन्होंने शिक्षिका बनना अच्छा समझा था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

कई शो में रह चुकि है जज

malaika arora judge
बात करें मलाइका के करियर की तो उन्होंने वहीं बॉलीवुड के अलावा पंजाबी एलबम में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में अपनी डांसिंग का जलवा बिखेरा है। जिनके लोग आज भी दीवाने हैं। वहीं मलाइका बतौर जज कई शो का हिस्सा भी रह चुकि है।
Share on