दिल में हजारों सपने लिए दुनिया को अलविदा कह गया बॉलीवुड का नायाब सितारा ‘सुशांत’!

Follow Us
Share on

बॉलीवुड: ड्रीम सिटी मुंबई में रोजाना हजारों युवा अपने सपनों को साकार करने के लिए यहां आते हैं। इसमें से एक सुशांत भी थे जो छोटे शहर से बॉलीवुड का सपना लेकर मुंबई आए थे। और यहां आने के बाद सुशांत को एकता कपूर ने 2010 में सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से बतौर कलाकार प्रसिद्धि मिली। इस सीरियल से सुशांत को छोटे पर्दे पर बहुत प्रसिद्धी मिली। जिसके बाद उन्होंने 2013 में फ़िल्म ‘काई पो छे’ से फ़िल्मी सफर शुरू किया।

New WAP

लेकिन सुशांत को फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा सितारा बनाने का काम किया नीरज पांडेय की बायोपिक फ़िल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने इस फिल्म में धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत को इस फिल्म के बाद बॉलीवुड जगत में एक अलग ही पहचान मिली इसके बाद सुशांत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म बनाई। अपने सात साल के फ़िल्मी करियर में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय के विभिन्न पहलुओं से दर्शकों को रूबरू करवाया जिसमें छिछोरे, सोनचिरैया, केदारनाथ, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, पीके शामिल हैं।

https://twitter.com/itsSSR/status/1182547359626080256

सुशांत का जाना राष्ट्र क्षति है

लेकिन अपने करियर में बड़ी ऊंचाई तब पहुंचने वाले सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने घर से हम सभी को अकेला छोड़ गए। 34 की उम्र में उनके ऐसे चले जाने ने पूरे देश को झंझोर कर रख दिया। जिसके बाद सुशांत को लेकर जांच चली लेकिन उनकी यह मिस्ट्री आज भी नहीं सुलझ पाई है। फ़िलहाल ये मामला CBI के पास है।

हांलाकि AIIMS के डॉक्टर द्वारा की गई जांच के बाद सुशांत सिंह राजपूत केस को आ-त्म-ह-त्या घोषित कर दिया है। अपने जीवन की आख़िरी फ़िल्म ‘छिछोरे’ जीवन को खत्म कर लेने की बजाय जिंदगी को एक मौक़ा देने के बारे में है। उनके दुनिया से जाने के बाद उनकी फ़िल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज़ हुई थी। यह दोनों मूवी बॉक्स ऑफिस पर खूफ पसंद की गई।

New WAP


Share on