HBD: अपने बोल्डनेस अवतार के लिए आज भी पहचानी जाती है बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा पूजा बेदी

Photo of author

By Viralsandesh News Desk

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसे हैं। जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन वे टॉप लिस्ट की अभिनेत्रियों में शामिल नहीं हो पाई। 80 के दशक के बाद हिंदी सिनेमा में कई अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी दिखाई और लोगों को भी अपनी अदाकारा का दीवाना बनाया। लेकिन वे अपना जलवा ज्यादा दिन नहीं चला सकी।

New WAP

Pooja Bedi

आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने हिंदी फिल्मों में अपने बोल्डनेस अवतार से लोगों का दिल जीत लिया था। लेकिन वे इसके बाद भी वे बड़े पर्दे पर ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में काम करते हुए। बहुत सुर्खियां बटोरी दरअसल, हम बात कर रहे हैं। कभी बॉलीवुड अभिनेत्री में शुमार रही पूजा बेदी की जिन्होंने आमिर खान के साथ किसिंग सीन देकर सभी का ध्यान अपनी और खिंच लिया था।

बता दें कि पूजा बेदी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘विषकन्या’ से की थी, लेकिन इसके बाद आई फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ ने उनको बॉलीवुड में अच्छी पहचान दिलाई। वहीं इस फिल्म में पूजा ने आमिर खान के साथ किसिंग सीन किया था। जिसको लेकर उन्होंने दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by POOJA BEDI (@poojabediofficial)


पूजा बेदी का करियर जब पीक पर था। उस समय उन्होंने बहुत सारे विज्ञापनों में भी काम किया था। जिसमे उनके बोल्डनेस अवतार ने सभी को हैरान कर दिया। बता दें कि उस दौरान पूजा ने एक कंडोम के विज्ञापन में बोल्डनेस की सारी हदें पार करदी थी। जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ। लेकिन इसके बाद पूजा की छवि लोगों के बीच एक बोल्डनेस अभिनेत्री के रूप में बन गई थी।

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। लेकिन वे हमेशा ही सुर्खियों में रही। कभी अपने बोल्डनेस रूप को लेकर तो कभी अपनी निजी लाइफ को लेकर पूजा ने फरहान फर्नीचरवाला से शादी की और उनके दो बच्चे अलाया और उमर है। वहीं इनके अलावा उनका नाम कई कलाकारों के साथ भी जोड़ा गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by POOJA BEDI (@poojabediofficial)


वहीं जब पूजा बेदी बिग बॉस 5 में हिस्सा लेने पहुंची थी। तो उसके बाद उन्होंने बिग बॉस को होस्ट करने वाले अभिनेता सलमान खान के ऊपर आरोप लगा दिए थे। उनकी इस हरकत को लेकर भी वे काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी रही थी। पूजा अपने करियर में ज्यादा तर सुर्खियों में ही रही है। अभिनेत्री कई शो का भी हिस्सा रही हैं।

google news follow button