फैंस का इंतजार हुआ खत्म इस दिन रिलीज होगी क्रिकेट वर्ल्डकप इतिहास को दौहराती फिल्म 83?

Follow Us
Share on

कोराना काल में जहां एक और पूरे काम ठप पड़ गए थे। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में भी कोरोना के कारण शूटिंग पर पूरी तरीके से विराम लग गया था। लेकिन अब समय के साथ कोरोना की समस्या भी धीरे-धीरे कम हो रही है और अब सभी कार्य भी पटरी पर लौट रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी फिल्मों को लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है, और जिन फिल्मों की शूटिंग 2020 में ही पूरी हो गई थी। लेकिन उन्हें सिनेमाघर बंद होने के कारण रिलीज नहीं किया जा सका था। जिन्हें अब जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की तैयारी जोरों पर चल रही है।

New WAP

cricket world cup 83 movie

भारतीय क्रिकेट इतिहास को दर्शाएगी फिल्म

जहां हाल ही में कई फिल्मो के टीजर जारी किए गए हैं। वहीं अब एक और बड़ी फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है। साल 2020 में बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रणवीर सिंह की 83 की रिलीज डेट आ गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट इतिहास को दर्शाती हुई यह फिल्म लोगों को खासी पसंद आने वाली है। और इसके लिए फैंस भी काफी इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

दरअसल, क्रिकेट पर बनी इस फिल्म को 4 जून, 2021 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया और फैन्स संग ये खुशखबरी भी साझा की। उन्होंने लिखा कि- सिनेमा में आप सभी से मिलेंगे। 4 जून 2021 को फिल्म 83 हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। भारतीय टीम द्वारा 1983 में क्रिकेट इतिहास में पहली बार वर्ल्ड कप जितने की कहानी को दर्शाया गया है।

New WAP

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kabir Khan (@kabirkhankk)

फिल्म 83 में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों को देखा जा सकेगा। फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का रोल प्ले करते नजर आएंगे। तो वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की वाइफ का रोल प्ले करेंगी। फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।


Share on