बॉलीवुड अभिनेत्रियां जिन्होंने प्यार के लिए किया धर्म परिवर्तन, किसी ने तो उम्र का भी नहीं रखा लिहाज

Follow Us
Share on

आज पूरी दुनिया भले ही धर्म के नाम पर बटी हुई हो लेकिन बॉलीवुड की दुनिया आज भी धार्मिक मामलों से बाहर है। समय के साथ साथ दुनिया बदल रही है और कई लोग अपने धर्म के बाहर जाकर शादियां कर रहे हैं लेकिन बॉलीवुड के कई कलाकार अपने धर्म से बाहर जाकर शादियां करते आए हैं। ऐसे ही कुछ कलाकारों से आज हम आपको रूबरू कराएंगे जिन्होंने अपने प्यार के लिए धर्म को किनारे पर रख दिया था।

New WAP

Mansoor Ali Khan Pataudi sharmila tagore

पटौदी परिवार से तो आप सभी वाकिफ होंगे जो की बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का बहुत बड़ा नाम है। अपने समय की महान अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को भारत के मशहूर और स्टाइलिश क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से प्यार हुआ था। एक समय मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। मंसूर अली खान को कई लोग टाइगर पटौदी के नाम से भी बुलाते थे। टाइगर पटौदी के प्यार में दीवानी हो चुकी शर्मिला टैगोर ने अपने धर्म से किनारा करते हुए इस्लाम धर्म अपना लिया था। जब दोनों का विवाह हुआ तो उसके बाद शर्मिला टैगोर ने अपना नाम बदलकर बेगम आयशा सुलताना रख लिया था।

Sunil Dutt Nargis

New WAP

अपने समय के जबरदस्त अभिनेता और राजनेता सुनील दत्त को लोग आज भी याद करते हैं। सुनील दत्त के प्यार में उस समय की सबसे सफल बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस इस कदर दीवानी थी कि उन्होंने अपने से कम उम्र के सुनील दत्त के साथ शादी कर ली। सुनील दत्त से शादी करने के बाद नरगिस को अपना धर्म इस्लाम छोड़ना पड़ा और हिंदू धर्म को अपनाना पड़ा था। हिंदू धर्म अपनाने के बाद नरगिस का नाम बाद में निर्मला दत्त रख दिया गया था।

saif ali khan amrita singh

सैफ अली खान ने अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध जाकर अपनी उम्र से अधिक उम्र की बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। हालांकि उनकी शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई और शादी के 13 साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। सैफ अली खान के लिए अमृता सिंह ने अपना पंजाबी धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाया था लेकिन इसके बावजूद दोनों ज्यादा समय तक साथ नहीं रह पाए। कुछ समय बाद सैफ अली खान ने अपनी बेटी की उम्र के बराबर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर से शादी कर ली थी। लेकिन उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह आज तक सिंगल ही है।

Farhan Azmi Ayesha Takia

आयशा टाकिया बॉलीवुड में ज्यादा सफल फिल्में तो नहीं दे पाई लेकिन उनका जीवन हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि आयशा टाकिया के पिता हिंदू धर्म के थे और उनकी मां मुस्लिम धर्म की। आयशा टाकिया हिंदू धर्म को मानती थी और उसी के अनुरूप उनका नाम भी है। आयशा टाकिया ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से पूरे मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुरूप शादी की थी। आयशा टाकिया ने खुले रूप से कभी भी यह नहीं कहा कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया है लेकिन जिस हिसाब से उनका निकाह हुआ है उससे यह बात साफ है कि वह इस्लाम धर्म को अपना चुकी है।

Nagma Sadanah

बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय कांग्रेस पार्टी की सदस्य नगमा के पिता हिंदू धर्म के थे और माता इस्लाम को मानने वाली। नगमा ने कभी भी खुलकर इस बात का जिक्र नहीं किया कि वह किस धर्म को मानती हैं लेकिन साल 2008 में उन्होंने ईसाई धर्म अपनाने की घोषणा की थी। नगमा का जन्म साल 1974 क्रिसमस के दिन हुआ था और बचपन से ही मिशनरी स्कूल में पढ़ने के कारण ईसाई धर्म में उनकी विशेष रूचि रही थी।


Share on